Amitabh Bachchan: अब अयोध्या में आशियाना बनाएंगे बिग बी? मेगास्टार ने श्रीराम की नगरी में खरीदा प्लॉट!
अयोध्या में सबसे प्रतिष्ठित राम मंदिर के निर्माण के साथ, कई दिग्गजों ने पहले ही शहर में अपना पैसा निवेश करना शुरू कर दिया है। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन का नाम भी शामिल हो गया है।
विस्तार
सरयू में खरीदा प्लॉट
अयोध्या में सबसे प्रतिष्ठित राम मंदिर के निर्माण के साथ, कई दिग्गजों ने पहले ही शहर में अपना पैसा निवेश करना शुरू कर दिया है। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन का नाम भी शामिल हो गया है। अभिनेता ने द सरयू में एक प्लॉट खरीदा है। इसकी कीमत कथित तौर पर 14.50 करोड़ रुपये बताई जा रही है। विरल भियानी ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी साझा की है।
यह भी पढ़ें: K J Joy Passes Away: मशहूर मलयालम संगीत निर्देशक के जे जॉय का निधन, 77 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
राम मंदिर के पास स्थित
रिपोर्ट्स के अनुसार, अमिताभ ने मुंबई स्थित बिल्डर्स, द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के जरिए सरयू में जमीन का एक टुकड़ा खरीदा है। बिग बी की यह जमीन 10,000 वर्ग फुट में फैली हुई है। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि अभिनेता ने भुगतान करके सौदा पक्का कर लिया है। अमिताभ की यह संपत्ति राम जन्मभूमि मंदिर से सिर्फ 15 मिनट की दूरी पर स्थित है।
इस फिल्म में नजर आएंगे बिग बी
अमिताभ बच्चन का प्रयागराज में हुआ, जो अयोध्या से ज्यादा दूर नहीं है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अमिताभ बच्चन को भी उनके परिवार के साथ आमंत्रित किया गया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो 'कल्कि 2898 एडी' बिग बी की आगामी फिल्म है। इसमें वे प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन के साथ स्क्रीन साझा करते दिखेंगे।
यह भी पढ़ें: Shashika Mooruth: मिलिए दक्षिण अफ्रीका की ‘मीरा’ से, ‘सलार’ के गाने ‘काली’ ने दिलाई दुनिया भर में शोहरत