फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vikas Khanna shared emotional post Shah Rukh Khan replied news in hindi

Shah Rukh Khan: 'उनके लिए खाना बनाना सम्मान की बात', शाहरुख को लेकर विकास खन्ना ने साझा किया भावुक पल

Wed, 06 Nov 2024 06:20 PM IST
श्वेता महतो एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 06 Nov 2024 06:20 PM IST
सार

विकास खन्ना ने एक्स पर शाहरुख खान के साथ पोस्ट शेयर करते हुए पहले उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस पोस्ट का जवाब देते हुए शाहरुख खान ने विकास खन्ना का धन्यवाद किया।

विज्ञापन
Vikas Khanna shared emotional post Shah Rukh Khan replied news in hindi
शाहरुख खान, विकास खन्ना - फोटो : X/ Shah Rukh Khan

विस्तार

शाहरुख खान ने अपना जन्मदिन शानदार तरीके से मनाया। उन्हें फैंस और अन्य सितारों की तरफ से शुभकामनाएं भी मिलीं। इस बीच विश्व नेताओं और अमेरिकी राष्ट्रपतियों की मेजबानी करने वाले मशहूर शेफ विकास खन्ना ने एक भावुक पल साझा किया। उन्होंने शाहरुख खान और उनकी मां के लिए खाना बनाना सम्मान की बात बताया। उन्होंने अभिनेता की सराहना भी की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट भी किया। 
विज्ञापन


विकास खन्ना ने भावुक पल साझा किया
विकास खन्ना ने एक्स पर शाहरुख खान के साथ पोस्ट शेयर करते हुए पहले उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस पोस्ट का जवाब देते हुए शाहरुख खान ने विकास खन्ना का धन्यवाद किया। अभिनेता ने कहा, "शेफ आपका धन्यवाद। विकास आपको बहुत सारा प्यार और न्यूयॉर्क में शानदार रात्रिभोज के लिए आपका धन्यवाद।" हालांकि, बाद में विकास खन्ना ने शाहरुख खान के इस कमेंट का स्क्रीनशॉट लेकर इसे सोशल मीडिया पर सेयर किया। उन्होंने कहा कि शाहरुख खान और उनकी मां के लिए खाना बनाना सम्मान की बात है। विकास खन्ना ने कहा, "मैंने चार अमेरिकी राष्ट्रपतियों और विश्व नेताओं की मेजबानी की है, लेकिन आपके और अपकी मां के लिए बंगले पर खाना बनाना मेरे करियर और जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है। आप हमारा परिवार हैं। हमारे भाई-बहन हैं, हमारा गौरव हैं, हमारा बचपन हैं, हमारी प्रेम कहानी हैं, हमारी सबसे बड़ी खुशी और हमारा सबसे अच्छा प्रतिनिधित्व हैं।"
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Vikas Khanna (@vikaskhannagroup)

विज्ञापन
विज्ञापन



शाहरुख को बताया शेर राजा
विकास खन्ना ने बताया कि जब शाहरुख ने 'बंगले' में उनका हाथ पकड़ा तो उनकी आंखों में आंसू थे। उन्होंने कहा, "जब आप बंगले में खाना खा रहे थे और मेरा हाथ पकड़कर आपने कहा था मैं सिर्फ एक रेस्तरां में नहीं आया हूं, मैं उस जगह का सम्मान करने आया हूं जो हमारे माता-पिता और हमारी संस्कृति का प्रतिनिधित्व करता है। तब मैं एक बच्चे की तरह रोया।" विकास खन्ना ने शाहरुख खान को शेर राजा के तौर पर संबोधित किया। उनके इस पोस्ट पर फैंस ने बहुत कमेंट किए।



यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
एक यूजर ने कहा, "मेरे दो पसंदीदी लोग एक फ्रेम में" एक दूसरे यूजर ने कहा, "भारत को गौरवांवित करने के लिए धन्यवाद।" एक अन्य यूजर ने कहा, "इस पोस्ट ने मेरे रोंगटे खड़े कर दिए।" वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा, "इस पोस्ट को पढ़कर मैं रोने लगा।" बता दें कि शाहरुख खान सुजॉय घोष की आगामी फिल्म एक्शन थ्रिलर किंग में दिखाई देने वाले हैं, जिसमें उनकी बेटी सुहाना खान भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed