फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vijay Verma Spotted With Aaliyah Qureishi After Breakup With Tamanna Bhatia Fans Say New Girlfriend

तमन्ना से ब्रेकअप के बाद मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे विजय वर्मा, क्वालिटी टाइम बिताते आए नजर, फैंस ने दी बधाई

Wed, 22 Apr 2026 12:23 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 22 Apr 2026 12:23 PM IST
सार

Vijay Verma: बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा इन दिनों मटका किंग सीरीज में नजर आ रहे हैं। इस बीच उन्हें एक मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया है, जिसके बाद से विजय एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Vijay Verma Spotted With Aaliyah Qureishi After Breakup With Tamanna Bhatia Fans Say New Girlfriend
विजय वर्मा और आलिया कुरैशी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया ने लगभग दो साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। इसके बाद दोनों ने कथित तौर पर मार्च 2025 में अलग होने का फैसला किया। हालांकि, दोनों के अलग होने का कारण सामने नहीं आया। अब ब्रेकअप के काफी समय बाद विजय वर्मा को एक मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट किया गया है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर फिर से चर्चाएं शुरू हो गई हैं। 

विज्ञापन


रेस्टोरेंट के बाहर दिखे एक्टर 
हाल ही में विजय को मुंबई में आलिया कुरैशी के साथ एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया, जिसके बाद दोनों के रिलेशनशिप को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। रेस्टोरेंट के बाहर दोनों को साथ में देखकर फैंस और सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कयास लगाने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

फैंस ने दी बधाई 
वीडियो सामने आते ही यूजर्स सवाल पूछ रहे हैं कि क्या ये विजय वर्मा की गर्लफ्रेंड हैं। कई यूजर्स तो विजय को बधाई तक देने लगे। हालांकि, अभी तक विजय वर्मा या आलिया कुरैशी की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Vijay Verma Spotted With Aaliyah Qureishi After Breakup With Tamanna Bhatia Fans Say New Girlfriend
आलिया कुरैशी - फोटो : इंस्टाग्राम

कौन हैं आलिया कुरैशी? 
आलिया कुरैशी एक्ट्रेस, सिंगर, सॉन्गराइटर और प्रोड्यूसर भी हैं। वे शाहरुख खान के साथ 'जवान' में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा आलिया ने कई ओटीटी प्रोजेक्ट्स भी किए हैं। 'नादानियां' और 'बंदिश बैंडिट' जैसे प्रोजेक्ट्स में एक्ट्रेस नजर आ चुकी हैं। 

Vijay Verma Spotted With Aaliyah Qureishi After Breakup With Tamanna Bhatia Fans Say New Girlfriend
'मटका किंग' ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब

विजय वर्मा की ‘मटका किंग’ 
विजय वर्मा अभी अमेजन प्राइम वीडियो पर ‘मटका किंग’ सीरीज में नजर आ रहे हैं। उनके साथ सीरीज में कृतिका कामरा, साई तम्हांकर, गुलशन ग्रोवर, सिद्धार्थ जाधव और भूपेंद्र जादवत समेत कई जाने-माने कलाकार सीरीज में अहम भूमिका में हैं। यह 1960 के दशक की मुंबई पर बनी पीरियड क्राइम ड्रामा है। कहानी एक कपास व्यापारी की है, जो मटका जुआ के जरिए बड़ा साम्राज्य बनाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed