फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vijay Rashmika to welcome guest with Handwritten Notes in Wedding Baskets shared pics of Virosh Premier League

Exclusive: शादी में पहुंचे मेहमानों को विजय-रश्मिका ने दिया हाथ से लिखा नोट, उदयपुर से साझा की खास तस्वीरें

Tue, 24 Feb 2026 07:26 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 24 Feb 2026 07:26 PM IST
सार

Virosh Premier League: विजय और रश्मिका की शादी से जुड़ी कई जानकारियां सामने आ रही हैं। इसी बीच अमर उजाला के हाथ एक खास जानकारी लगी है।

विज्ञापन
Vijay Rashmika to welcome guest with Handwritten Notes in Wedding Baskets shared pics of Virosh Premier League
विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 26 फरवरी को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधेंगे। इन दिनाें कपल शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन एंजॉय कर रहा है।

विज्ञापन

इसी बीच अमर उजाला के हाथ एक एक्सक्लूसिव जानकारी लगी है। कपल ने अपनी शादी में पहुंचे मेहमानों का स्वागत एक खास तरह के नोट से किया है। सुनने में आया है शादी में शामिल होने वाले सभी मेहमानों का स्वागत उनके कमरों में खास तौर पर तैयार की गई वेडिंग बास्केट से किया जा रहा है। इन बास्केट में कपल का हाथ से लिखा नोट भी मौजूद है।

Trending Videos

Vijay Rashmika to welcome guest with Handwritten Notes in Wedding Baskets shared pics of Virosh Premier League
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

'विरोश' कर रहे प्री वेडिंग फन 
इसके अलावा कपल अपनी शादी को अलग ढंग से एंजॉय कर रहे हैं। इसकी झलकियां वे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए साझा भी कर रहे हैं। सोमवार को जहां कपल ने पूल वॉलीबॉल मैच खेला था। वहीं मंगलवार को विजय रश्मिका ने अपने हाथों में बल्ला थामा।
विजय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें बैट और बॉल नजर आ रहे हैं। साथ ही लिखा है 'विरोश प्रीमियर लीग'। इन तस्वीरों से ये साफ पता चल रहा है कि कपल ने आज अपने दोस्त और रिश्तेदारों के साथ क्रिकेट मैच एंजॉय किया है। 



वहीं रश्मिका ने भी एक तस्वीर साझा की जो थोड़ी धुंधली है। इस तस्वीर में वो और उनके दोस्त क्रिकेट खेलते दिख रहे हैं। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

Vijay Rashmika to welcome guest with Handwritten Notes in Wedding Baskets shared pics of Virosh Premier League
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

कब होगी शादी?
कपल ने खुद अब तक आधिकारिक रूप से शादी की डेट नहीं बताई मगर पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुए इन्विटेशन कार्ड के मुताबिक, शादी 26 फरवरी को होनी है। जबकि 4 मार्च को हैदराबाद में एक रिसेप्शन रखा गया है। इस तरह से अब शादी में सिर्फ दो दिन ही बाकी रह गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed