फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vijay devarakonda Liger Trailer Will Release on 21 july

Liger: विजय देवरकोंडा के फैंस का इंतजार हुआ खत्म, इस दिन रिलीज होगा 'लाइगर' का ट्रेलर

Sun, 17 Jul 2022 01:27 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 17 Jul 2022 01:27 AM IST
सार

विजय देवरकोंडा साउथ सिनेमा का बड़ा नाम हैं। फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' की वजह से वह दक्षिण के साथ हिंदी पट्टी में भी लोगों के बीच पहचान बनाने में कामयाब रहे। विजय अबतक कई हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं।

विज्ञापन
Vijay devarakonda Liger Trailer Will Release on 21 july
लाइगर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विजय देवरकोंडा की पैन इंडिया फिल्म का 'लाइगर' का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में इस फिल्म के 'अकड़ी पकड़ी' गाने को रिलीज किया गया था जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस गाने के आने के बाद लोगों में फिल्म को लेकर उत्साह काफी बढ़ चुका है। इसी को देखते हुए मेकर्स ने अब इस फिल्म के ट्रेलर को रिलीज करने का फैसला कर लिया है। ताजा अपडेट के मुताबिक ट्रेलर की रिलीज  डेट खुद फिल्म के एक्टर विजय ने कंफर्म की है।
विज्ञापन

 

फिल्म का नया पोस्टर किया शेयर
विजय ने हाल ही में फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए इसके ट्रेलर की तारीख का ऐलान कर दिया है। एक्टर ने अपने इंस्टा स्टोरी पर फिल्म का नया पोस्टर जारी किया जिसमें इसके ट्रेलर के आने की तारीख भी लिखी हुई है। पोस्टर के मुताबिक फिल्म का ट्रेलर 21 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। इस बात की घोषणा लाइगर का निर्माण करने वाली कंपनी धर्मा प्रोडक्शन ने भी की है।

View this post on Instagram

A post shared by Dharma Productions (@dharmamovies)



 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

लाइगर के जरिए विजय देवरकोंडा की कोशिश केवल दक्षिण ही नहीं बल्कि देशभर में जादू चलाने की है। इस फिल्म के लिए उन्होंने काफी मेहनत भी की है। फिल्म में उनके अलावा अनन्या पांडे में भी नजर आने वाली हैं। फिल्म में दोनों की जोड़ी  काफी अच्छी लग रही है। इस फिल्म का निर्देशन जगन्नाथ पुरी ने किया है। इससे पहले वह कई हिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। 

विज्ञापन

कई हिट फिल्मों में आ चुके हैं नजर
विजय देवरकोंडा साउथ सिनेमा का बड़ा नाम हैं। फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' की वजह से वह दक्षिण के साथ हिंदी पट्टी में भी लोगों के बीच पहचान बनाने में कामयाब रहे। विजय अबतक कई हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। वह 'गीता गोविंदम' 'महानती' और 'टैक्सीवाला' जैसी हिट फिल्मों में बतौर लीड एक्टर काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed