एक नया लड़का बना सलमान-शाहरुख का दुश्मन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ दिनों पहले खबर थी कि विद्युत जामवाल ने सलमान खान की फिल्म 'प्रेम रत्न धन पायो' में काम के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। जिसमें उन्हें सलमान के भाई का किरदार दिया जा रहा था। फिल्म छोड़ने का कारण उन्होंने दूसरी फिल्मों के साथ किये गये वायदे को बताया था। लेकिन अब इसका दूसरा ही कारण सामने आया है।
दरसल सलमान की फिल्म के लिए मना करना उनका दूसरे प्रोजेक्ट्स में व्यस्त होना नही, बल्कि उनकी ये जिद थी क़ि अब वह सिर्फ़ सोलो हीरो वाली फिल्मों में ही काम करेंगे, किसी और के साथ सहायक अभिनेता क़े रुप में नहीं। इसी के चलते उन्होंने शाहरुख की भी फिल्म के प्रस्ताव को भी ठुकरा दिया।
सोलो किरदार करना चाहते हैं विद्युत
सूत्र का कहना है कि अभिनेता जो अब किसी मुख्य अभिनेत्री के साथ काम करना चाहते हैं, "हाल ही में उन्हें कुछ फ़िल्म निर्माताओ ने प्रस्ताव दिये थे, लेकिन उन्होंने निर्माताओं को यह साफ़ कर दिया कि वह सिर्फ टॉप अभिनेत्रियों के साथ ही काम करेंगे।"
देखते हैं कब मिलती है फिल्म
अभिनेता के करीबी एक सूत्र का कहना है कि उन्होंने दोनों ही फिल्मोँ को मना कर दिया है, क्योंकि वह पहले ही किसी और की फिल्म को हाँ कह चुके हैं। वह फिल्म तिग्मांशु धुलिया की फिल्म होगी जिसमेँ विधुत नजऱ आऐंगे।
वैसे विद्युत ने अभी तक जितना भी काम किया है उस काम की तारीफ ही की गई है। अब देखना है कि विद्युत सलमान और शाहरुख को कब तक चैलेंज दे पाते हैं।