फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vidya Balan wants to play Indira Gandhi!

बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन बनेंगी इंदिरा गांधी?

Sat, 20 Jun 2015 03:48 PM IST
Updated Sat, 20 Jun 2015 03:48 PM IST
विज्ञापन
Vidya Balan wants to play Indira Gandhi!

बॉलीवुड में बायोपिक के मौसम में विद्या बालन को भी कई ऑफर मिले हैं। सुचित्रा सेन की बायोपिक करने से उन्होंने इनकार कर दिया और इसका वो कारण भी बताती हैं। विद्या के मुताबिक, "फिल्म बंगाली में बन रही है और राइमा सेन के होते हुए ये किरदार कोई बेहतर नहीं कर सकता।"

विज्ञापन


विद्या बालन को भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बायोपिक का ऑफर भी मिला है, लेकिन अभी उन्होंने कुछ तय नहीं किया है। वो कहती हैं, "जिस तरह से ये फिल्म बननी चाहिए क्या वो बन पाएगी? क्योंकि इंदिरा गांधी बहुत ही सम्मानीय राजनीतिक व्यक्तित्व हैं"।
विज्ञापन


विद्या कहती हैं कि "इंदिरा जी के किरदार को निभाते हुए हमें बहुत सीमाओं के साथ काम करना पड़ेगा। फिलहाल मुझे पता नहीं कि मैं वो करूंगी या नहीं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म फ्लॉप होती है तो दिल टूटता है: विद्या बालन

Vidya Balan wants to play Indira Gandhi!

कई फ्लॉप फिल्मों के बाद अभिनेत्री विद्या बालन अपनी नई फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' को मिले रिस्पॉन्स से खुश हैं। बीबीसी से बातचीत में उन्होंने कहा, "फिल्म फ्लॉप होती है तो बुरा लगता है। 'घनचक्कर' फ्लॉप होने के बाद मेरा दिल ही टूट गया था।

विद्या कहती हैं, "जब 'शादी के साइड इफेक्ट' फ्लॉप हुई तो कम तकलीफ हुई और जब 'बॉबी जासूस' भी नहीं चली तो और कम तकलीफ हुई क्योंकि दो फ्लॉप को मैं झेल चुकी थी।" वो आगे बताती हैं, "मैंने इन फिल्मों को अपने सिस्टम से परिवारवालों के सामने रो-रो के निकाल दिया ताकि ये मुझे पर्सनली तकलीफ ना दे।"

हाल ही में विद्या की फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' आई है। इस फिल्म से विद्या बहुत खुश हैं। वो कहती हैं, "समीक्षकों को फिल्म भले न पसंद आई हो लेकिन लोगों के जो रिएक्शन आ रहे हैं उससे मैं बहुत संतुष्ट हूं।"

रणबीर कपूर के साथ काम करने की है ख्वाहिश

Vidya Balan wants to play Indira Gandhi!

डर्टी पिक्चर' और 'कहानी' जैसी हिट फिल्में देने वालीं विद्या बालन अब कपूर खानदान के स्टार अभिनेता रणबीर कपूर के साथ काम करना चाहती हैं। उन्होंने कहा, "मैं रणबीर कपूर के साथ काम करना चाहूंगी. वो एक बेहतरीन अभिनेता हैं।"

विद्या मल्टीस्टारर फिल्में पसंद नहीं करती हैं। विद्या ने अपने कैरियर में अपने दम पर फिल्में हिट कराईं हैं। उन्होने कभी बड़े स्टार के साथ काम करने की इच्छा नहीं जताई। लेकिन अब विद्या ने रणबीर कपूर के साथ काम करने की ख्वाहिश का इजहार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed