फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vidhu Vinod Chopra Trolled For Abusing Language Use For influencer

क्यों इंफ्लुएंसर के निशाने पर विधु विनोद चोपड़ा? यूजर्स ने दिखाया फिल्ममेकर को आइना, जानें क्या है पूरा मामला

Wed, 26 Nov 2025 10:19 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 26 Nov 2025 10:19 AM IST
सार

Vidhu Vinod Chopra Trolled: पिछले दिनों भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में विधु विनोद चोपड़ा ने इंफ्लुएंसर को लेकर ऐसी बात कह दी कि वह अब ट्रोलिंग का शिकार हो गए हैं। सोशल मीडिया ने फिल्ममेकर की सोच पर ही तंज कस दिया है। जानिए, क्या है ये पूरा मामला।
 

विज्ञापन
Vidhu Vinod Chopra Trolled For Abusing Language Use For influencer
फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा बॉलीवुड में बेहतरीन फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्म ‘12वीं फेल’ को काफी सराहा गया था। साथ ही वह कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय भी रखते हैं। हाल ही में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में उन्होंने इंफ्लुएंसर कल्चर पर एक बयान दिया। इसके बाद से ही वह ट्रोल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स, इंफ्लुएंसर फिल्ममेकर को आइना दिखा रहे हैं। वह एक अलग ही कहानी सबसे सामने ला रहे हैं। 

विज्ञापन

विधु विनोद चोपड़ा ने अपशब्द कहा 
फिल्म फेस्टिवल में विधु विनोद चोपड़ा ने इंफ्लुएंसर को अपशब्द कहे। वह कहते हैं, ‘वो नेट पर जाकर ऐसे खड़ा हो जाता है और हो गया 5 मिलियन फॉलोअर्स। वैसे खड़ा हो जाता है तो हो गया 10 मिलियन फॉलोअर्स। उसको लगता है कि मैं बाप हूं। फिर ब्रांड्स उस शख्स के पास जाते हैं और कहते हैं कि हमारा प्रोडक्ट बेच दो। यह क्या बकवास चल रहा है?’ 

विज्ञापन

वह आगे कहते हैं, ‘आपको यह सब करना है या खुशी और आनंद हासिल करने की कोशिश करनी है। आपको तय करना है।’ 

ये खबर भी पढ़ें: 31 साल बाद भी दर्शकों ने ‘1942 ए लव स्टोरी' पर लुटाया प्यार, निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा ने कहा- लोग रो रहे थे 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूजर्स ने कास्टिंग प्रोसेस की सच्चाई बता दी
विधु विनोद चोपड़ा की बात से इंफ्लुएंसर और सोशल मीडिया यूजर्स सहमत नहीं है। वह फिल्ममेकर को ट्रोल कर रहे हैं। कई लोगों ने बताया कि फिल्ममेकर के कास्टिंग डायरेक्टर ही पूछते हैं कि कितने फॉलोअर्स सोशल मीडिया पर हैं। कई यूजर्स को लगता है कि आम आदमी सेलिब्रिटी बन गया तो इन लोगों को तकलीफ हो रही है। कई लोगों ने विधु विनोद चोपड़ा की बातों को उनकी हताशा बताया। ऐसे ही कई कमेंट्स सोशल मीडिया पर इस फिल्ममेकर के लिए किए गए हैं।   




विधु विनोद चोपड़ा का करियर फ्रंट
विधु विनोद चोपड़ा ने साल 2023 में फिल्म ‘12वीं फेल’ बनाई थी। पिछले साल इसी फिल्म की मेकिंग पर एक डॉक्यूमेंट्री ‘जीरो से रीस्टार्ट’ को प्रोड्यूस भी किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed