Chaava: 'छावा' के सेट से वायरल हुई विक्की कौशल की तस्वीर, छत्रपति संभाजी महाराज के अवतार में खूब जंचे अभिनेता
ऐतिहासिक ड्रामा 'छावा: द ग्रेट वॉरियर' के सेट से विक्की कौशल की तस्वीर वायरल हो गई है। अभिनेता, छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में काफी जंच रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'सैम बहादुर' की रिलीज के बाद, विक्की कौशल की आगामी ऐतिहासिक ड्रामा 'छावा: द ग्रेट वॉरियर' से फैंस को काफी उम्मीदें हैं। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिनेता छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म से जुड़ी खबरों ने बीते लंबे समय से फैंस के उत्साह को बढ़ाया हुआ है। इसी बीच 'छावा' के सेट से अभिनेता का लुक वायरल हो गया है, जिसे देख फैंस फूले नहीं समा रहे हैं।
'छावा' के सेट से विक्की की तस्वीर वायरल
वायरल तस्वीरों में विक्की कौशल बेज रंग के आउटफिट में नजर आ रहे हैं और उनकी कमर पर लाल कपड़ा बंधा हुआ है। उन्होंने गले और कलाइयों पर माला पहन रखी है। छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में ढलने के लिए अभिनेता ने लंबी दाढ़ी-मूंछें रखी हैं। साथ ही उनके बाल भी बड़े नजर आ रहे हैं। सेट से अभिनेता के वायरल लुक ने फैंस के उत्साह को काफी ज्यादा बढ़ा दिया है।
Jai Hanuman Poster: आग उगलते ड्रैगन के आगे गदा लिए खड़े हैं बजरंगबली, नया पोस्टर देख फैंस बोल उठे 'जय हनुमान'
छत्रपति संभाजी महाराज की कहानी बयां करती है फिल्म
निर्देशक लक्ष्मण उतेकर ने कहा था कि वह छत्रपति संभाजी महाराज की कहानी को बड़े पर्दे पर दिखाने के इच्छुक हैं। एक इंटरव्यू में फिल्म निर्माता ने जोर दिया था, 'हमने छत्रपति शिवाजी महाराज पर कई फिल्में देखी हैं लेकिन कोई नहीं जानता कि छत्रपति संभाजी महाराज कितने बड़े योद्धा थे, या मराठा साम्राज्य और महाराष्ट्र के प्रति उनका योगदान क्या था।' फिल्म की कहानी डॉ. जयसिंगराव पवार की मराठी किताब से ली गई है, जिसमें संभाजी के शासनकाल की घटनाओं और उपलब्धियों का वर्णन है। फिल्म मराठा साम्राज्य के गौरव और साहस के साथ-साथ संभाजी द्वारा सामना की गई व्यक्तिगत और राजनीतिक चुनौतियों को प्रदर्शित करेगी।
Rohit Roy: बीते दिनों को याद कर भावुक हुए रोहित, बोले- रोनित ने कभी हौसला नहीं हारा और आज वे सफल हैं
'छावा' का निर्माण, स्टारकास्ट
'छावा: द ग्रेट वॉरियर' महान मराठा योद्धा और राजा को श्रद्धांजलि है, जिन्हें कई लोग एक नायक और प्रेरणा के रूप में पूजते हैं। फिल्म एक भव्य और महाकाव्य गाथा होने का वादा करती है, जो महाराष्ट्र के इतिहास और संस्कृति को प्रदर्शित करेगी। 'छावा: द ग्रेट वॉरियर' का निर्माण दिनेश विजन और जियो स्टूडियोज द्वारा किया गया है, और इसके 2024 में रिलीज होने की उम्मीद है। मूवी में रश्मिका मंदाना संभाजी की पत्नी येसुबाई की भूमिका में हैं।