{"_id":"5e062d388ebc3e87b57f4439","slug":"vicky-kaushal-complete-his-upcoming-film-sardar-udham-singh-shooting-will-release-2-october-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"विक्की कौशल की फिल्म 'सरदार उधम सिंह' की शूटिंग हुई खत्म, अगले साल इस दिन रिलीज होगी फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विक्की कौशल की फिल्म 'सरदार उधम सिंह' की शूटिंग हुई खत्म, अगले साल इस दिन रिलीज होगी फिल्म
Fri, 27 Dec 2019 09:41 PM IST
anand anand
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: anand anand
Updated Fri, 27 Dec 2019 09:41 PM IST
विज्ञापन
vicky kaushal
- फोटो : social media
फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' से दर्शकों की तारीफ बटोरने और राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल करने के बाद विक्की कौशल की अगली फिल्म 'सरदार उधम सिंह' की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। शूजित सरकार निर्देशित यह फिल्म अगले साल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म की शूटिंग इस साल अप्रैल महीने में शुरू हुई थी जिसके आखिरी शेड्यूल की शूटिंग यूरोप में खत्म हुई।
विज्ञापन
फिल्म में विक्की कौशल स्वतत्रंता सेनानी सरदार उधम सिंह की बहादुरी को स्क्रीन पर पेश करते हुए देखे जाएंगे। सरदार उधम सिंह ने 1919 में हुए जलियांवाला बाग नरसंहार को सही ठहराने वाले माइकल ओ ड्वायर (पंजाब के पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर) को 1940 में लंदन में गोली मार दी थी।
विज्ञापन
View this post on Instagram
A post shared by Shoojit Sircar (@shoojitsircar) on
विज्ञापन
27 दिसंबर को शूजित ने इस फिल्म की शूटिंग खत्म होने की घोषणा कर दी। निर्देशक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी जानकारी साझा करते हुए पूरी टीम की एक ग्रुप फोटो साझा की है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'जब यह फिल्म खत्म हुई तो मैं काफी हैरान था। मैं कभी नहीं चाहता था कि इस फिल्म की शूटिंग पर विराम लगे। काश मैं उन्हें जीवित रख पाता। काश मैं उन्हें गले लगा पाता। इस मौके पर मैं अपनी बहादुर टीम का धन्यवाद अदा करना चाहता हूं।'
View this post on Instagram
A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09) on
वहीं 26 दिसंबर को विक्की कौशल ने सरदार उधम सिंह की एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखा था, 'आज सरदार उधम सिंह की 120वीं जयंती है। इनका किरदार निभाना एक अलग चीज है और उनके नजरिए को समझकर उसके अनुसार दुनिया को देखना और भावनाओं को पेश करना एकदम ही अलग अनुभव है। मुझे नहीं पता कि किरदार निभाते हुए मैं आपके दिमाग और दिल को कितना अच्छे से समझ पाऊंगा। हालांकि मैं यह जरूर जानता हूं कि हर दृश्य के साथ मेरे अंदर हमेशा के लिए कुछ न कुछ जरूर बदलता गया।'