फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Viacom 18 Motion Pictures will produce film on Radia Tape Controversy and Burari Scandal for Tipping Point

'राडिया टेप विवाद' और 'बुराड़ी कांड' पर बनने जा रही हैं वेब सीरीज, निर्माता कंपनी की बड़ी घोषणा

Mon, 06 Jul 2020 03:24 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Mon, 06 Jul 2020 03:24 PM IST
विज्ञापन
Viacom 18 Motion Pictures will produce film on Radia Tape Controversy and Burari Scandal for Tipping Point
नीरा राडिया, बुराड़ी कांड - फोटो : सोशल मीडिया

भारत की फिल्म निर्माता कंपनी वायाकॉम 18 मोशन पिक्चर्स अपने डिजिटल विंग टिपिंग पॉइंट के अंतर्गत 'राडिया टेप विवाद' पर एक वेब सीरीज का निर्माण कर रही है। यह वेब सीरीज नीलिमा कोटा की किताब 'द ऑनेस्ट सीजन' से प्रेरित होगी जिसको लिखने और निर्देशित करने की जिम्मेदारी सुपर्ण वर्मा को सौंपी गई है। इस खबर की जानकारी खुद वायाकॉम 18 मोशन पिक्चर्स के सीओओ अजीत अंधारे ने दी है।

विज्ञापन


राडिया टेप विवाद वर्ष 2008 और 2009 के बीच में घटी देश की सबसे चर्चित घटनाओं में से एक है। इस विवाद में उस समय की राजनीतिक पैरवीकार नीरा राडिया की एक सीनियर पत्रकार और कुछ कॉर्पोरेट कंपनियों के साथ फोन पर हुई बातचीत को आयकर विभाग ने टैप कर लिया था। इन बातचीत में आयकर विभाग ने पाया था कि इन लोगों के बीच हुई बातचीत में 2जी स्पेक्ट्रम की खरीद फरोख्त की भी कुछ संदिग्ध बातें हुई हैं। अब इसी केस को यह फिल्म निर्माता कंपनी एक वेब सीरीज की शक्ल में दर्शकों के सामने पेश करने जा रही है।

विज्ञापन

 

Viacom 18 Motion Pictures will produce film on Radia Tape Controversy and Burari Scandal for Tipping Point
बुराड़ी कांड - फोटो : अमर उजाला

सिर्फ इतना ही नहीं, कंपनी ने एक साथ पांच वेब सीरीजों पर काम शुरू किया है जिसमें राडिया टेप्स विवाद के अलावा 'बुराड़ी कांड' भी शामिल है। वर्ष 2018 में इस कांड की भी बहुत चर्चाएं हुई थीं। दरअसल, दिल्ली के बुराड़ी क्षेत्र में चुंडावत परिवार के 11 सदस्यों को एक साथ उनके ही घर में मरा हुआ पाया गया था। 10 लोगों की मौत फांसी पर लटकने से हुई थी जबकि घर की एक बूढ़ी दादी की मौत भी गला दबने पर सांस रुकने से हुई थी। खबरों से पता चला था कि ये मौतें अंधविश्वास के चलते हुई हैं।

अजीत ने बताया है कि इस छानबीन वाली घटना की पटकथा को कनिष्का वर्मा तैयार कर रही हैं। कनिष्का ने रश, लव ब्रेकअप्स जिंदगी, लाहौर जैसी फिल्मों के निर्देशन विभाग में काम किया है। इसके अलावा इन पांच सीरीजों में 'तू है मेरा संडे' वाले मिलिंद धाइमाणे (Milind Dhaimane) एक सिचुएशनल कॉमेडी सीरीज और आनंद तिवारी 'बूट्स, बेल्ट्स एंड बीरेट्स' शीर्षक वाली किताब से प्रेरित एक सीरीज पर काम कर रहे हैं।

पढ़ें: अक्षय कुमार के बाद दिल्ली पुलिस के इस कांस्टेबल ने जीता कार्तिक आर्यन का दिल, वजह बेहद दिलचस्प

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed