फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Veteran Bengali Actor Soumitra Chatterjee Admitted into ICU and Gets Plasma Therapy

वरिष्ठ बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी ICU में भर्ती, प्लाज्मा थैरेपी से किया जा रहा इलाज

Sun, 11 Oct 2020 09:12 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 11 Oct 2020 09:12 AM IST
सार

  • ICU में भर्ती हैं वरिष्ठ बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी।
  • प्लाज्या थैरेपी से किया जा रहा है इलाज।

विज्ञापन
Veteran Bengali Actor Soumitra Chatterjee Admitted into ICU and Gets Plasma Therapy
सौमित्र चटर्जी - फोटो : Twitter: @iamrajchoco

विस्तार

वरिष्ठ बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी को 6 अक्तूबर को अस्पताल में भर्ती किया गया था। लेकिन तब से लेकर अब तक उनकी हालत में कोई सुधार नहीं आया है। ऐसे में उनके बिगड़ते स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें ICU में भर्ती किया गया है। सौमित्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। लगातार इलाज के बाद भी उनकी हालत में कोई खासा सुधान नहीं देखा गया।

विज्ञापन


वहीं अब सौमित्र की हालत को देखते हुए उनका इलाज प्लाज्मा थैरेपी के जरिए किया जा रहा है। सौमित्र की बेटी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उनके पिता के स्वास्थ्य में अब तक कोई सुधार नहीं आया है, बल्कि हालत बिगड़ती ही जा रही है। सौमित्र के इलाज के लिए सरकारी अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम बंगाल की चीफ मिनिस्टर ममता बनर्जी द्वारा भेजी गई है। जिसमें माखनलाल शाह और योगिराज रे इस टीम को लीड कर सौमित्र को प्लाज्मा थैरेपी दे रहे हैं।
विज्ञापन



सौमित्र की बेटी पॉलोमी चटर्जी ने बताया है कि 12 डॉक्टर्स की टीम उनके पिता का इलाज कर रही है। उनके पिता भी इस ट्रीट में में डॉक्टरों का समर्थन कर रहे हैं। उनका ब्लड प्रेसर नॉर्मल है और वो इलाज को रिस्पॉन्ड भी कर रहे हैं। साथ ही उन्हें ऑक्सीजन की जरूरत भी नहीं पड़ रही है। बता दें कि 85 वर्षीय सौमित्र को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर तुरंत कॉलकाता के मिंटो पार्क स्थित बेलव्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां लगातार उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि सौमित्र चटर्जी की गिनती बंगाल के सबसे बड़े अभिनेताओं में होती है। उन्होंने ऑस्कर विजेता फिल्मकार सत्यजीत रे के साथ 14 फिल्में की हैं। सौमित्र चटर्जी ने 1955 में सत्यजीत रे की फिल्म 'अपूर संसार' से ही फिल्मों में कदम रखा था। सौमित्र चटर्जी को फिल्मों में उनके अमूल्य योगदान के लिए 2012 में दादा साहेब फालके पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

पढ़ें: 'कितनी मोहब्बत है' के अर्जुन पुंज असल जिंदगी में भी जीते हैं रॉयल लाइफ, बिजनेसमैन परिवार से रखते हैं ताल्लुक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed