फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Versatile Kannada actor upendra to release his upcoming movie in 9 languages

Upendra : उपेंद्र का आगामी फिल्म 'यूआई' को लेकर बड़ा खुलासा, करेंगे नौ भाषाओ में रिलीज

Wed, 06 Mar 2024 04:23 PM IST
गरिमा शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गरिमा शर्मा Updated Wed, 06 Mar 2024 04:23 PM IST
सार

फिल्म 'यूआई' के लिए अभिनेता और निर्देशक दोनों की दोहरी भूमिका निभा रहे उपेंद्र का फिल्म को एक नहीं, पूरी नौ भाषाओं में रिलीज करने का प्लान है। 

विज्ञापन
Versatile Kannada actor upendra to release his upcoming movie in 9 languages
फिल्म 'यूआई' का पोस्टर - फोटो : instagram

विस्तार

कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार उपेंद्र अपनी आगामी फिल्म 'यूआई' के लिए अभिनेता और निर्देशक दोनों की ही दोहरी भूमिका निभा रहे हैं। उपेंद्र का फिल्म को एक नहीं, पूरी नौ भाषाओं में रिलीज करने का प्लान है। फिल्म के जारी किए गए टीज़र से फैंस के बीच उत्साह काफी बढ़ गया है। जाहिर है ऐसे में फिल्म में बहुत कुछ खास होने वाला है। 
विज्ञापन


 फिल्म को लेकर बड़ी योजना
पूरे आठ साल बाद फिल्ममेकर उपेंद्र अभिनेता और निर्देशक की दोहरी भूमिका में नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि फिल्म को लेकर उनकी योजना भी बड़ी और खास है। वह फिल्म को एक नहीं, पूरी नौ भाषाओं में रिलीज करने वाले हैं। यह फिल्म पांच मुख्य भारतीय भाषाओं में तो रिलीज होगी ही, साथ ही इसे विदेशी भाषाओं में भी रिलीज करने की योजना है। फ्रैंच, स्पेनिश, जर्मन और इटैलियन भाषाओं में भी इसे रिलीज किया जाएगा। अब महतवकांक्षी फिल्म क योजना के बारे में कई बातें सामने आती हैं। ये वास्तविक भी हो सकती हैं और प्रचार के लिए कही गई बातें भी। लेकिन इनके बारे में स्पष्टीकरण खुद उपेंद्र ही दे सकते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:   आखिर नोरा को किस चीज से लगता है डर!
विज्ञापन
विज्ञापन



फैंस में है उत्साह
फिल्म 'यूआई' जी मनोहरन और केपी श्रीकांत द्वारा समर्थित है, तो इसे लहरी फिल्म्स और वीनस एंटरटेनर्स के प्रतिष्ठित बैनर तले बनाया जा रहा है। इस फिल्म के लिए अजनीश लोकनाथ संगीत निर्देशक के तौर पर जुड़ रहे हैं। फिलहाल, उपेंद्र ने फिल्म को नौ भाषाओं में रिलीज करने की जानकारी साझा की है। आगे और क्या-क्या नई जानकारियां दी जाएंगी, यह जानने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं! फिल्म के टीजर के बाद ट्रोल सॉन्ग भी रिलीज किया गया था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया है।

यह भी पढ़ें:   टीवी की ये हसीनाएं कर चुकी हैं नौकरी









 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed