फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vashishtha Narayan Singh biopic will be directed by neeraj Pathak instead of Prakash jha

पटना में हुआ वशिष्ठ नारायण की बायोपिक का एलान, जानें कौन करेगा फिल्म का निर्देशन

Tue, 03 Dec 2019 05:08 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Tue, 03 Dec 2019 05:08 PM IST
विज्ञापन
Vashishtha Narayan Singh biopic will be directed by neeraj Pathak instead of Prakash jha
वशिष्ठ नारायण सिंह की बायोपिक टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मशहूर निर्माता निर्देशक प्रकाश झा के हाथ से फिसली गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह की बायोपिक अब निर्देशक नीरज पाठक की झोली में गिरी है। प्रकाश झा ने पिछले साल ये बायोपिक बनाने का ऐलान किया था, लेकिन कानूनी अड़चनों के चलते उन्हें ये फिल्म बंद करनी पड़ी। अब निर्माता रितेश सिधवानी और अभिनेता फरहान अख्तर ने मिलकर इस फिल्म के अधिकार खरीद लिए हैं और इसका ऐलान सोमवार को पटना में एक प्रेस कांफ्रेस में भी कर दिया।

विज्ञापन


निर्देशक नीरज पाठक इस बारे में कहते हैं, 'वशिष्ठ नारायण सिंह जी के बारे में जब मैंने पढ़ा और सुना तो मैं उनसे मिलने और उनके बारे में अधिक से अधिक जानना चाहता था। जब मैं उनसे पहले बार मिला तो उन्होंने सबसे पहले मुझसे खाने के बारे में ही पूछा। उन्हें तब भी होश नहीं था। मैं उनके घरवालों से भी मिल चुका हूं और मुझे याद है कि पहली बार जब उनके घर गया था तो मुझे घर की दीवारों में गणित के तमाम सूत्र लिखे दिखे थे। तभी मुझे लगा था कि वशिष्ठ नारायण जी की अद्भुत कहानी दुनिया के सामने कहनी चाहिए।'
विज्ञापन


नीरज को इस बात का बहुत दुख है कि ये फिल्म वह वशिष्ठ नारायण के जीते जी शुरू नहीं कर पाए। वह कहते हैं, 'मुझे बेहद दुख है कि ये फिल्म हम उनके निधन के बाद शुरू कर पा रहे हैं। मेरी बड़ी इच्छा थी कि ये फिल्म वह देख पाते। उनका जीवन बेहद उतार चढ़ाव भरा रहा और हर कोई उनकी अनकही कहानी जानना चाहता है। हमने इस बारे में उनके परिवार से पूरी बात कर ली है। कानूनी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं और जल्द ही फिल्म की बाकी कास्ट का आधिकारिक ऐलान किया जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पटना में हुई इस विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिल्म के निर्देशक नीरज पाठक के साथ वशिष्ठ नारायण सिंह के परिवार से हरिश्चंद्र सिंह, मुकेश सिंह, शिव मंगल, राकेश सिंह और मिथिलेश सिंह शामिल हुए। गौरतलब है कि महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह अपने गणितीय सूत्रों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने ही पहली बार आइंस्टीन की 'थ्योरी ऑफ रिलेटिविटी' को चुनौती दी थी। वशिष्ठ नारायण को किताबें पढ़ने का बेहद शौक था और वह अपना अधिकतम समय पढ़ने में गुज़ारते थे। हाल ही में लंबी बीमारी के बाद 74 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed