{"_id":"6183c7d02a86255c411e96dd","slug":"varun-s-wife-natasha-starts-laughing-after-paparazzi-call-her-bhabhiji-watch","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: पैपराजी ने वरुण धवन की पत्नी को कहा- 'भाभीजी', हंसने लगीं नताशा दलाल, देखें वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: पैपराजी ने वरुण धवन की पत्नी को कहा- 'भाभीजी', हंसने लगीं नताशा दलाल, देखें वीडियो
Thu, 04 Nov 2021 05:23 PM IST
ललित फुलारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 04 Nov 2021 05:23 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल शादी के बाद गुरुवार को अपनी पहली दिवाली मना रहे हैं। एक वीडियो में दोनों ही एक इमारत के बाहर कार से उतरते हुए देखे जा रहे हैं। इस दौरान दोनों ही पैपराजी को पोज देते हैं और उसके बाद हंसने लगते हैं।
विज्ञापन
वरुण धवन
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल शादी के बाद गुरुवार को अपनी पहली दिवाली मना रहे हैं। एक वीडियो में दोनों ही एक इमारत के बाहर कार से उतरते हुए देखे जा रहे हैं। इस दौरान दोनों ही पैपराजी को पोज देते हैं और उसके बाद हंसने लगते हैं। दरअसल, जैसे ही वरुण धवन अपनी पत्नी नताशा दलाल के साथ कार से उतरते हैं उनको पैपराजी घेर लेते हैं और फोटो खिंचवाने का निवेदन करने लगते हैं।
विज्ञापन
इस दौरान एक पैपराजी नताशा को 'भाभीजी' बुलाते हैं। जिसके बाद नताशा, वरुण धवन को देखकर हंसने लगती है और फिर सभी एक साथ हंस पड़ते हैं। इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने अकाउंट के जरिए साझा किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए विरल भयानी ने इसके कैप्शन में लिखा है, धवन परिवार की लक्ष्मी नताशा दलाल। इस वीडियो को 33 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और इस पर जमकर कमेंट आ रहे हैं।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
यूजर्स नताशा और वरुण धवन को दिवाली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस वीडियो पर नताशा और वरुण धवन पर खूब प्यार लुटाया जा रहा है। गौरतलब है कि वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी इसी साल हुई है और यह उनकी पहली दिवाली है। 24 जनवरी को नताशा और वरुण दलाल की शादी हुई थी। नताशा मुंबई बेस्ड फैशन डिजाइनर हैं और उन्होंने फैशन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी न्यूयॉर्क से फैशन डिजाइनिंग का कार्स किया है और साल 2013 में ही भारत लौटी हैं।