फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Varun Dhawan thanks fans for showering love on Bawaal says I never received so many calls for any film of mine

Varun Dhawan: 'बवाल' को मिली प्रतिक्रियाओं पर वरुण धवन ने साझा किया पोस्ट, लिखी यह बात

Sat, 22 Jul 2023 02:50 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 22 Jul 2023 02:50 PM IST
सार

वरुण ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने फैंस का शुक्रिया अदा किया है।

विज्ञापन
Varun Dhawan thanks fans for showering love on Bawaal says I never received so many calls for any film of mine
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म 'बवाल' रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म ओटीटी पर आई है। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म में वरुण धवन अजय दीक्षित उर्फ अज्जू के रोल में नजर आए हैं। फिल्म को फैंस से मिल रही प्रतिक्रिया से वरुण धवन काफी खुश हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर सभी का शुक्रिया अदा किया है।

विज्ञापन

Kajol-Shah Rukh Khan: काजोल को बिल्कुल नहीं पसंद शाहरुख की यह आदत? बोलीं- दूसरों के हिस्से के भी...
विज्ञापन


साझा किया पोस्ट
वरुण ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें लिखा है, 'अज्जू भैया ने माहौल बना दिया। अपने दिल में 'बवाल' को जगह देने के लिए शुक्रिया। मुझे अपनी किसी भी फिल्म के लिए इतने फोन नहीं आए। लोगों पर इस फिल्म का असर शानदार है। अज्जू को देखने और परिवार के साथ इस फिल्म को एंजॉय करने के लिए शुक्रिया'।
विज्ञापन
विज्ञापन

Manish Malhotra: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में करण जौहर की वजह से तैयार हुआ था आलिया का लुक, मनीष का खुलासा

सेलेब्स ने दी प्रतिक्रिया
एक्टर के इस पोस्ट पर यूजर्स के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स की भी प्रतिक्रिया आ रही है। करण जौहर, राशि खन्ना, मुकेश छाबड़ा समेत तमाम सेलेब्स ने प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि वरुण धवन इस फिल्म में इतिहास के टीचर की भूमिका में हैं। फिल्म में जान्हवी कपूर उनके अपोजिट नजर आई हैं। जान्हवी के भाई अर्जुन कपूर ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर फिल्म की तारीफ की है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)



इस ओटीटी पर देखें
फिल्म 'बवाल' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जो इतिहास के टीचर की कहानी पर आधारित है। फिल्म इस तरह मोड़ लेती है कि तार दूसरे विश्व युद्ध से जुड़ जाते हैं। इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
Sanjay Leela Bhansali: भंसाली ने इस फिल्म के लिए SRK को कहा 'नो'? केआरके का चौंकाने वाला दावा
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed