शाहरुख ने ढूंढी थी राधा, अब वरुण कर रहे जुड़वां की खोज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म 'जुड़वां 2' को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ जैकलीन फर्नांडिस और तापसी पन्नू नजर आएंगी। ये सभी स्टार्स फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं।
वरुण ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके साथ जैकलीन और तापसी भी नजर आ रही हैं। वीडियो में वो कह रहे हैं, 'दोस्तों जुड़वां 2 को रिलीज होने में सिर्फ तीन महीने बचे हैं इसलिए हम लोगों ने आपके लिए एक कॉम्पिटिशन रखा है।'
इसके बाद जैकलीन इस कॉम्पिटिशन के बारे में जानकारी देते हुए कहती हैं, 'हम लोग रियल लाइफ जुड़वां की तलाश में हैं।' फिर तापसी कहती हैं, 'जिन्हें मौका मिलेगा जुड़वां 2 के ट्रेलर में हिस्सा लेने का।' ये स्टार्स कहते हैं कि आप लोग हमे अपने वीडियो और तस्वीरें जल्द से जल्द भेजें। डेविड धवन के निर्देशन में बन रही फिल्म 29 सिंतबर को रिलीज होगी।
बता दें कि इससे पहले शाहरुख खान ने अपनी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' का गाना 'राधा', गुजरात में राधा नाम की लड़कियों के साथ रिलीज किया था।
A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on