Vardhan Puri: सतीश कौशिक के साथ बिताए पलों को याद कर भावुक हुए वर्धन, साझा किया एक्टर का यह दिलचस्प किस्सा
अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी ने सतीश कौशिक के साथ बिताए हुए पलों को याद किया और बताया कि उन्होंने अब तक अपने करियर में सतीश के साथ दो बार स्क्रीन साझा की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वर्धन पुरी दिवंगत सतीश कौशिक के साथ एक बार पहले भी स्क्रीन साझा कर चुके हैं। अब दूसरी बार वह उनकी आने वाली फिल्म 'नौटंकी' में सतीश के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। इस बीच वर्धन ने सतीश के साथ सेट पर बिताए गए समय के बारे में बात की और उन दोनों के बीच हुई दिलचस्प बातों का खुलासा भी किया। वर्धन ने कहा कि सतीश न केवल एक महान अभिनेता और सह अभिनेता थे, बल्कि पिता तुल्य शुभचिंतक और ऐसे व्यक्ति भी थे, जिन्हें मैं परिवार का सदस्य मानता था।
Pathaan: डिलीटेड सीन्स के साथ ओटीटी पर स्ट्रीम हुई शाहरुख की 'पठान', फैंस बोले- थिएटर में दोबारा रिलीज करो
'नौटंकी' के सेट से एक दिलचस्प किस्सा साझा करते हुए वर्धन ने बताया कि मुझे याद है कि एक बार मैंने उन्हें सेट पर सतीश सर कहा था और उन्होंने मुझे टोका। उन्होंने मुझसे कहा था कि बेटे मैं यह पसंद करूंगा अगर तुम मुझे सतीश अंकल बुलाओ, क्योंकि मैं परिवार हूं। चाचा इसे और प्यार करेंगे। सर से एक सीनियर वाली फीलिंग आती है और सेट पर हम सभी अभिनेता एक बराबर हैं। वर्धन ने बताया कि सतीश उन्हें हमेशा अभिनय के टिप्स दिया करते थे और साथ भोजन किया करते थे। केवल अभिनय और सिनेमा ही नहीं, बल्कि हर चीज पर चर्चा करते थे।
Kartik Aaryan: 'सत्य प्रेम की कथा' की शूटिंग के बाद उदास दिखे कार्तिक आर्यन, तस्वीर साझा कर बयां किया दर्द
सेट के एक और दिलचस्प किस्से को याद करते हुए वर्धन ने बताया कि हम एक दिन भोपाल में 'नौटंकी' के सेट पर शूटिंग कर रहे थे और सतीश जी ने मेरा नाम पुकारा और कहा वर्धन बेटे इधर आना। कल तूने अनुपम का अच्छा फोटो लिया था। मेरा भी एक अच्छा फोटो ले। मुझे देखना है मेरा गेटअप कैसा जा रहा है। मैंने तुरंत यह तस्वीर क्लिक की और जब उन्होंने इसे देखा तो उन्होंने अपने अंदाज में कहा कि अरे यार, बड़ा अच्छा फोटो लिया है तूने। मेरा एक बार फोटोशूट तू खुद अपने हाथों से जरूर करना। मजा आ जाएगा और साथ में भी ले लेंगे अच्छा वाला फोटो, जो इंस्टाग्राम पर डालेंगे।
Bheed: हंसल मेहता ने अनुभव सिन्हा की फिल्म 'भीड़' की तारीफों के बांधे पुल, राजकुमार राव के लिए कही यह खास बात