{"_id":"63947aa1927c3c078844dbf4","slug":"uunchai-actress-parineeti-chopra-talks-about-her-movies-failure-career-success-and-new-projects","type":"story","status":"publish","title_hn":"Parineeti Chopra: अपने करियर को लेकर परिणीति ने की बात, बोलीं- मुझे अब मिल रहा है मेहनत का फल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Parineeti Chopra: अपने करियर को लेकर परिणीति ने की बात, बोलीं- मुझे अब मिल रहा है मेहनत का फल
Sat, 10 Dec 2022 06:06 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sat, 10 Dec 2022 06:06 PM IST
सार
हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान परिणीति चोपड़ा ने अपनी फिल्म 'ऊंचाई' के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने अपने करियर के सबसे खराब दौर का जिक्र किया।
विज्ञापन
Parineeti Chopra
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों फिल्म 'ऊंचाई' की सफलता के जश्न में डूबी हुई हैं। बीते माह रिलीज हुई उनकी इस फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली। हालांकि, एक वक्त ऐसा रहा, जब परी असफलता के दौर से गुजरीं। उनकी कई फिल्में एक के बाद एक फ्लॉप हुईं। हालांकि, अब एक बार फिर एक्ट्रेस का करियर पटरी पर लौटा है। फिल्मों की सफलता का स्वाद चखते हुए परिणीति अपनी असफलता का दौर नहीं भूली हैं। उनका कहना है, 'मैंने हार देखी है। हालांकि इस हार ने ही मुझे खड़ा किया है।' हाल ही में परिणीति ने एक मीडिया बातचीत के दौरान अपने करियर पर बात की और कई अहम बातें साझा की हैं।
विज्ञापन
हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान परिणीति चोपड़ा ने अपनी फिल्म 'ऊंचाई' के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने अपने करियर के सबसे खराब दौर का जिक्र किया। बता दें कि हाल ही में परी फिल्म 'ऊंचाई' में नजर आईं। इस फिल्म में उन्होंने अमिताभ बच्चन और अनुपम खेर के साथ स्क्रीन शेयर की है। बातचीत के दौरान परिणीति ने बताया कि लॉकडाउन में वह लंदन गई थीं। वहां रहते हुए निर्देशक सूरज बड़जात्या ने उन्हें कॉल किया। सूरज ने उन्हें फिल्म की कहानी सुनाई और कलाकारों के बारे में बताया।
विज्ञापन
Tripti Dimri: कंगना रणौत की तारीफ से तृप्ति डिमरी की खुशी का नहीं है ठिकाना, बोलीं- वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
विज्ञापन
परीणिती ने कहा, 'मुझे लगा कि वो मुझे असिस्टेंट बनाने के लिए सब कुछ बता रहे हैं। बाद में सूरज ने कहा, 'नहीं मैं 'ऊंचाई' की हीरोइन तुम्हें बनाना चाहता हूं।' परिणीति चोपड़ा ने कहा, '10 साल पहले उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। इस दौरान उन्हें आदित्य चोपड़ा ने कहा था क आप एक लिस्ट बनाइए उन एक्टर्स और डायरेक्टर्स की जिनके साथ आपको काम करना है। उसमें सूरज का नाम था। तो ये उनके लिए सपने जैसा था, लेकिन कभी नहीं सोचा था कि ये सच में होगा।'
Hansal Mehta: ऋषभ पंत के विज्ञापन पर फूटा हंसल मेहता का गुस्सा, 'बेहूदा' और 'अपमानजनक' बताकर की हटाने की मांग
परिणीति चोपड़ा ने कहा कि उनके करियर में काफी समय खराब बीता है। उन्हें एक के बाद एक फ्लॉप फिल्मों का सामना करना पड़ा। हालांकि अब चीजें बदल रही हैं। अपने सितारे चमकने के बारे में उन्होंने कहा, 'मैंने फेलियर बहुत देखा है। अगर आप इतने बुरे दिन देखते हैं तो एक ना एक दिन आपको उठना ही होता है। मैंने पिछले कुछ वर्षों में इतनी मेहनत की है और मैं बहुत खुश हूं कि मुझे इसका फल अब मिल रहा है। मेरी नजर में बहुत दिलचस्प करियर रहा है मेरा।आप सही मेहनत करते हैं तो आपको उसके बढ़िया रिजल्ट मिलते हैं।
Divya Agrawal: बिजनेसमैन से सगाई के बाद 'गोल्ड डिगर' कहे जाने पर भड़कीं दिव्या, ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब