फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   upcoming film udne do revathi will role of principal in school

सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता लाने के लिए सिनेमा सशक्त माध्यम: रेवती

Sun, 18 Nov 2018 06:20 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Updated Sun, 18 Nov 2018 06:20 PM IST
विज्ञापन
upcoming film udne do revathi  will role of principal in school
revathi - फोटो : instagram

लघु फिल्म 'उड़ने दो' की अभिनेत्री रेवती ने कहा है कि सिनेमा सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरुकता लाने का एक सशक्त माध्यम है।शुक्रवार को फिल्म के ट्रेलर लांच के मौके पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने यह बात कही।फिल्म 'उड़ने दो' बच्चों के साथ होने वाले दुष्कर्म को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए लिए बनाई गई है जिसमें रेवती स्कूल की प्रिंसिपल की भूमिका में नजर आएंगी। 

विज्ञापन


फिल्म के बारे में अभिनेत्री ने कहा कि 'उड़ने दो' एक संवेदनशील मुद्दे पर आधारित फिल्म है। ‘‘सिनेमा सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूकता लाने का एक सशक्त माध्यम है और अगर फिल्म जगत से जुड़ी हस्तियां सामाजिक मुद्दों पर बोलती हैं तो उनकी बात सुनी जाती है, उस पर लिखा जाता है। मुझे खुशी है कि मैं ‘उड़ने दो’ का हिस्सा हूं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह खुद 5 वर्ष की बेटी की मां हैं और कई बार उन्हें दुष्कर्म को लेकर बात करने को लेकर संकोच महसूस होता है। ऐसे में वे खुद असमंजस में पड़ जाती हैं कि किस प्रकार अपनी बेटी को अच्छे और बुरे स्पर्श के बारे में समझाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिनेत्री ने उम्मीद जताई कि फिल्म अपनी छाप छोड़ने में कामयाब होगी। फिल्म की निर्माता ग्रेविटस फाउंडेशन है जबकि निर्देशन आरती बागड़ी ने किया है। फिल्म के ट्रेलर की लांचिंग में बॉलीवुड और राजनीतिक जगत की कई जानी मानी हस्तियों ने शिरकत की। 

 




 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed