यूपी बिहार के बदले चुम्मा देने पर कोर्ट सख्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के पाकुड़ कोर्ट में फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की खोज हो रही है। 30 जून को यह तय किया जाएगा कि उनकी कुर्की का आदेश निकाला जाए या नहीं। उनके खिलाफ यह कार्रवाई 1996 में रिलीज
उनकी फिल्म छोटे सरकार के कारण की जा रही है।
इस फिल्म में उन्होंने ‘एक चुम्मा तू मुझको उधार दे दे और बदले में यूपी-बिहार ले ले’ गाने पर डांस किया था। साल-1997 में वकीलों की एक स्थानीय संस्था यंग लॉयर्स एसोसिएशन के एमएम तिवारी और कुछ अन्य लोगों ने शिल्पा शेट्टी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
इसमें फिल्म अभिनेता गोविंदा भी सह अभियुक्त हैं। पाकुड़ के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) अखिलेश कुमार की कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चल रही है।
तब पाकुड़ अविभाजित बिहार का हिस्सा हुआ करता था। मुकदमा करने वाले वकीलों का आरोप है कि शिल्पा शेट्टी के इस गाने में बिहार को नीचा दिखाया गया है।
बुलाने पर भी कोर्ट में हाजिर नहीं हुई शिल्पा
एमएम तिवारी ने बताया कि पिछले 19 साल से चल रहे इस मुकदमे की सुनवाई के दौरान 5 मई 2001 को कोर्ट ने शिल्पा व गोविंदा के खिलाफ गैर-जमानती वारंट निकाला था। दोनों सिने स्टार इसके खिलाफ रांची हाईकोट गए।
हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले पर रोक से इनकार कर दिया। तबसे यह मामला पाकुड़ सीजेएम कोर्ट मे विचाराधीन है। इधर शिल्पा की तरफ से कोर्ट मे हाजिरी नहीं लगाई जा रही है।
अधिवक्ता एमएम तिवारी ने बताया कि कोर्ट ने इसे गंभीरता से लेते हुए सुनाई के लिए 30 जून की तारीख निर्धारित की है। अगर इस दिन शिल्पा शेट्टी और गोविंदा अदालत में हाजिर नहीं हुए तो उनके खिलाफ कुर्की जब्ती के लिए अपील की जाएगी।