फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   unforgettable one and half minute of shahid-mira's wedding

शाहिद-मीरा की शादी में सबसे खास रहे ये 'डेढ़ मिनट'

Wed, 08 Jul 2015 02:15 PM IST
Updated Wed, 08 Jul 2015 02:15 PM IST
विज्ञापन
unforgettable one and half minute of shahid-mira's wedding

शादी की खबर सुन गुड़गांव में जुटे अपने प्रशंसकों को सिने अभिनेता शाहिद कपूर ने निराश नहीं किया। हमसफर बनी मीरा राजपूत के साथ डेढ़ मिनट की झलक दिखाकर उन्होंने अपने प्रशंसकों का दिल जीत लिया।

विज्ञापन


होटल ट्राइडेंट और ओबेरॉय में उनके सैकड़ों प्रशंसक अपने हीरो और उसकी नई-नवेली दुल्हन की एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आए। जैसे ही नवदंपत्ति होटल ट्राइडेंट परिसर में दाखिल हुए सभी ने उनका गर्मजोशी से अभिवादन किया। शाहिद और मीरा ने भी उन्हें निराश नहीं किया।
विज्ञापन


उन्होंने हाथ हिला उनके इस प्यार और शुभकामनाओं को स्वीकार किया। दोनों ने तकरीबन डेढ़ मिनट तक फोटो शूट कराया। शाहिद और मीरा ने किसी सवाल का जवाब नहीं दिया। लौटते समय पीछे मुड़कर प्रशंसकों को भी नहीं देखा। होटल प्रबंधन ने पार्टी के लिए सुरक्षा प्रबंध किए थे। बाउंसरों की अच्छी खासी तैनाती की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाभी के बारे में क्या बोली शाहिद की बहन?

unforgettable one and half minute of shahid-mira's wedding

शाहिद कपूर की बहन सना बेहद खुश हैं। उनके पिता पंकज कपूर और माता सुप्रिया पाठक मीडिया से रूबरू हुए। मगर सना अपनी भावनाओं पर काबू नहीं कर सकीं। उन्होंने कहा कि मेरी भाभी बहुत अच्छी हैं। ऐसी भाभी किसी-किसी को मिलती हैं। मेरा भाई बहुत किस्मत वाला है। हम सभी काफी खुश हैं।

शाहिद की शेरवानी और मीरा के लहंगे ने सभी को आकर्षित किया। चेहरे पर दाढ़ी और क्रीम कलर की शेरवानी में शाहिद पहुंचे। प्रशंसकों ने ग्रेट लुक शाहिद भी बोला। उनकी दुल्हन मीरा राजपूत लाइट पिंक कलर के लहंगे में बहुत सुंदर लग रही थीं। जहां शाहिद ने मुस्कान बिखरेने में कंजूसी दिखाई, मीरा ने मुस्कान बिखेरने में परहेज नहीं किया।

शाहिद की शादी ने पुलिसवालों के छक्के छुड़ा दिए

unforgettable one and half minute of shahid-mira's wedding

अभिनेता शाहिद कपूर की शादी की गवाह बनी साइबरसिटी में उनके प्रशंसक जहां उत्साहित दिखे वहीं उनके कार्यक्रम ने पुलिस को असमंजस में डाल दिया। देर शाम तक होटल में आयोजन की जानकारी नहीं मिलने से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस परेशान रही।

उद्योग विहार फेज पांच के होटल ओबेरॉय और ट्राइडेंट होटल में शाहिद और मीरा की शादी के ग्रांड सेलिब्रेशन की सूचना के बाद सुबह से ही प्रशंसकों की भीड़ होटल के इर्द-गिर्द  नजर आई। मीडिया और प्रशंसक फुटपाथ और आसपास शाहिद तथा उनकी नई नवेली दुल्हन की झलक पाने के लिए ललायित दिखे। दिल्ली-एनसीआर से जुटी भीड़ के चलते यहां जाम जैसी स्थिति रही।

ट्रैफिक पुलिस ने अतिरिक्त इंतजाम करते हुए वाहनों को यहां खड़े रहने की अनुमति नहीं दी। हालांकि ट्रैफिक पुलिस को भी जानकारी नहीं थी कि यहां कोई आयोजन है भी या नहीं? वहीं दोनों होटल कपूर परिवार के नाम से बुक होने की सूचना के बाद उद्योग विहार थाना की टीम होटल के बाहर घूमती जरूर दिखी। इस बारें में पुलिस के आला अधिकारियों से पूछने पर उन्होंने कहा कि उन्हें आधिकारिक सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed