{"_id":"592cace24f1c1bdf7bbdaa2e","slug":"twitter-suspends-singer-abhijeet-bhattacharya-s-new-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगर अभिजीत का नया ट्विटर अकाउंट भी हुआ सस्पेंड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सिंगर अभिजीत का नया ट्विटर अकाउंट भी हुआ सस्पेंड
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
Updated Tue, 30 May 2017 03:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्विटर ने एक बार फिर से प्लेबैक सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य का नया ट्विटर अकांउट भी सस्पेंड कर दिया है। पहले अकाउंट बदं होने के बाद सोमवार को अभिजीत ने अपना नया ट्विटर अकाउंट (@singerabhijeet) बनाकर वापसी की थी। लेकिन उसे भी सस्पेंड कर दिया गया।
विज्ञापन
हालांकि ट्विटर ने इसके पीछे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं किया है। 58 वर्षीय गायक अभिजीत ने अपने नए ट्विटर अकाउंट में राष्ट्रविरोधी लोगों के खिलाफ एक वीडियो भी जारी किया।
विज्ञापन
अभिजीत ने वीडियो क्लिप में कहा, ‘यह मेरा नया ट्विटर अकाउंट है और जब तक मेरा वेरीफाइड ट्विटर अकाउंट सक्रिय नहीं हो जाता तब तक आप लोग मुझसे इस अकाउंट के माध्यम से जुड़ सकते हैं।’ मेरे नाम से बने अन्य अकाउंट फर्जी हैं जो कि मेरी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
इससे पहले अभिजीत ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय की छात्रा और पूर्व जेएनयू छात्रसंघ उपाध्यक्ष शेहला राशिद पर ये टिप्पणी की थी जिसके बाद उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था।
बता दें कि शेहला राशिद ने बीजेपी नेताओं को लेकर एक ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने लिखा था, 'ISI के लिए बीजेपी नेता गुजरात से लेकर बंगाल और मध्य प्रदेश तक सेक्स रैकेट, बच्चों की तस्करी और जासूसी कर रहे हैं।' इसे रिट्वीट करते हुए अभिजीत ने शेहला के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक ट्वीट किया।