Twinkle Khanna: करोड़ों की गाड़ी छोड़ बेटी नितारा के साथ ऑटो से सैर करने निकलीं ट्विंकल, वीडियो हुआ वायरल
ट्विंकल आज अपनी लग्जरी गाड़ियों को छोड़कर बेटी नितारा के साथ ऑटो की सैर करने निकली थीं। इस दौरान एक पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया।
विस्तार
सुपरस्टार राजेश खन्ना की बेटी ट्विकंल खन्ना खुद भी बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हालांकि अक्षय कुमार से शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली। ट्विंकल अक्सर अपने पति अक्षय कुमार के साथ नजर आती हैं। इस बीच उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को एक पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद किया है।
बेटी के साथ सैर पर निकलीं ट्विंकल
दरअसल, ट्विंकल आज अपनी लग्जरी गाड़ियों को छोड़कर बेटी नितारा के साथ ऑटो की सैर करने निकली थीं। इस दौरान एक पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया। शनिवार को ट्विंकल जैसे ही बेटी नितारा के साथ ऑटो में बैठीं, वहां मौजूद पैपराजी की निगाहें उन पर पड़ गईं और वह दोनों की तस्वीरें क्लिक करने लगे। यह सब देखकर ऑटो वाला भी वहीं रुक गया। जिसके बाद ट्विंकल को ड्राइवर से कहना पड़ा कि चलो भैया आप वेट क्यों कर रहे हो।
View this post on Instagram
इस फिल्म से किया था डेब्यू
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के रिएक्शन भी आने लगे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''उनकी बेटी उनसे ज्यादा एंजॉय कर रही है।'' दूसरे यूजर ने लिखा, ''कार होने के बाद भी ये ऑटो से क्यों घूम रही हैं।'' इसके अलावा बहुत से फैंस इस वीडियो पर हार्ट इमोजी शेयर कर रहे हैं। बता दें कि ट्विंकल ने साल 1995 में बॉबी देओल के साथ फिल्म बरसात से बॉलीवुड में कदम रखा था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। इसके बाद वह कई बड़े सितारों के साथ फिल्मों में नजर आईं। हालांकि एक्टिंग करियर में वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं और साल 2001 में उन्होंने फिल्मों को अलविदा कह दिया।