फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Twinkle Khanna and Akshay Kumar's beautiful picture goes viral fans are giving such a reaction

सोशल मीडिया: ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार की खूबसूरत तस्वीर वायरल, फैंस दे रहे हैं ऐसा रिएक्शन

Tue, 28 Sep 2021 08:57 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 28 Sep 2021 08:57 PM IST
सार

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की एक तस्वीर को उनके प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं और इस पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। इस तस्वीर में अक्षय और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना एक-दूसरे से बातचीत करने में मशगूल हैं।

विज्ञापन
Twinkle Khanna and Akshay Kumar's beautiful picture goes viral fans are giving such a reaction
अक्षय कुमार और ट्विंकल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की एक तस्वीर को उनके प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं और इस पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। इस तस्वीर में अक्षय और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना एक-दूसरे से बातचीत करने में मशगूल हैं। दोनों ही इत्मिनान से बातें कर रहे हैं। इस तस्वीर को दो लाख 21 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और हजारों की संख्या में कमेंट आये हैं। इस तस्वीर को ट्विंकल खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

विज्ञापन


उन्होंने अपनी और अक्षय की इस खूबसूरत फोटो को शेयर करते हुए लिखा है, जब हम चैट कर रहे थे तब भांजी ने कई तस्वीरें लीं और मुझे लगता है कि हमारी यह बातचीत एक शादी की विभिन्न अवस्थाओं की ओर इशारा करती है। आप अपनी सबसे अच्छी मुस्कान के साथ शुरुआत करते हैं और समय के साथ इसमें गिरावट आती रहती है। आखिरी तस्वीर में मैं उसे डराने की कोशिश कर रही हूं। लेकिन इसके साथ ही मैं अपनी कॉफी पर भी फोकस कर रही हूं। जब वी मेट से लेकर व्हाट द हेक तक।
विज्ञापन


 

इस तस्वीर पर फैंस ने जमकर प्यार बरसाया है। इस तस्वीर पर एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा ने कमेंट करते हुए लिखा है, 'शादी में कुछ भी हो या ना हो.. आप दोनों खाने में काफी अच्छे लगते हैं, एक के बाद एक बिना पैलेट क्लींजर के। महेश भूपति ने भी इस फोटो पर दिल वाला इमोजी बनाया है। वहीं, हुमा कुरैशी ने भी अक्षय और ट्विंकल की इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आपको बता दें कि अक्षय इन दिनों शूटिंग के सिलसिल में विदेश में हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed