फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tunisha Sharma Death case Sheezan khan is missing actress said if she was alive she would fought for me

Sheezan Khan: 'अगर तुनिशा होती तो मेरे लिए लड़ती', जेल से बाहर निकलने पर शीजान ने कही बड़ी बात

Mon, 06 Mar 2023 02:54 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 06 Mar 2023 02:54 PM IST
सार

एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा को सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप में लगभग 2 महीने जेल में बिताने के बाद शीजान खान को बेल मिल गई है। अब उन्होंने तुनिशा शर्मा से अपने रिलेशनशिप को लेकर बात की साथ ही ये भी बताया कि वो तुनिशा को कितना मिस कर रहे हैं।

विज्ञापन
Tunisha Sharma Death case Sheezan khan is missing actress said if she was alive she would fought for me
शीजान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'अली बाबा: दास्तन-ए-काबुल' फेम शीजान खान 70 दिन जेल में बिताने के बाद आखिरकार बाहर आ गए हैं। उन्हें तुनिशा शर्मा के कथित सुसाइड केस में गिरफ्तार किया या था। एक्ट्रेस की मां ने एक्टर पर केस किया था। उन पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया था और कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। अब उनके बाहर आने से मां और दोनों बहनें बेहद खुश हैं। अब एक्टर ने एक इंटरव्यू में तुनिशा के बारे में बात की है और काफी सवालों के जवाब दिए हैं।
विज्ञापन

शीजान का एक्सक्यूजिव इंटरव्यू 
मीडिया से इंटरव्यू के दौरान शीजान ने अपना हाल-ए-दिल बयां किया। शीजान ने बताया कि कैसे उन्हें 70 दिनों के बाद जेल से बाहर आने पर आजादी का असल मतलब समझ आया है। और शीजान उस पल, उन आंसुओं और खुशीयों को कभी नहीं भूल सकते जो उन्हें जेल से निकलते वक्त अपनी मां और बहनों की आंखों में देखने को मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तुनिशा के बारे में शीजान खान बोले
इंटरव्यू के दौरान शीजान ने ये भी साफ किया कि, कैसे परिवार का साथ ही उनके लिए इस वक्त सबसे जरूरी और बेशकीमती है। ‘इस वक्त मुझे सिर्फ अपनी मां की गोद में सिर रखकर सोना है, घर का बना खाना खाना है और अपने भाई-बहनों के साथ समय बिताना है’। तो वहीं, तुनिशा के बारे में पूछे जाने पर शीजान ने कहा, ‘मैं तुनिशा को बहुत याद करता हूं और अगर आज वो जिंदा होती तो मेरे लिए जरूर लड़ रही होती।’

विज्ञापन

Tunisha Sharma Death case Sheezan khan is missing actress said if she was alive she would fought for me
तुनिशा शर्मा-शीजान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बहन फलक नाज ने जताई खुशी
इस दौरान बहन और एक्ट्रेस फलक नाज ने कहा, 'हम बेहद खुश हैं कि शीजान वापस आ गया है। अभी चीजें सही होने में समय लगेगा। शीजान फाइनली बाहर आ गया है और हम उन सभी के शुक्रगुजार हैं जिन्होंने हमारा साथ दिया और जो हमारे साथ खड़े रहे।' बता दें कि शीजान को 1 लाख बॉन्ड पर जमानत दी गई है और उनसे पासपोर्ट भी मांग लिया गया है।

यह भी पढ़ें: बिरहाना रोड पर खूब बेची दवाइयां, लेकिन मेरे मर्ज का इलाज मुझे मुंबई में ही मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed