फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   toxic actor yash wants to share screen with dunki star shah rukh khan but finding good film script reports

Yash-Shah Rukh Khan: बॉलीवुड में शाहरुख खान के साथ काम करने की योजना बना रहे हैं यश! यहां आकर अटक रही है बात

Tue, 30 Jan 2024 09:45 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 30 Jan 2024 09:45 AM IST
सार

साउथ सुपरस्टार यश इन दिनों 'टॉक्सिक' को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन इस बीच उनकी अगली परियोजनाओं से जुड़ी कुछ बातों का खुलासा हुआ है। 

विज्ञापन
toxic actor yash wants to share screen with dunki star shah rukh khan but finding good film script reports
शाहरुख खान-यश - फोटो : Social media

विस्तार

साउथ सुपरस्टार यश 'केजीएफ' और 'केजीएफ 2' से अपनी नई पहचान बनाई। अब वे अपनी आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक' की तैयारी में व्यस्त हैं। वहीं अब यश ने कथित तौर पर शाहरुख खान के साथ काम करने की इच्छा व्यक्त की है और सितारों ने कथित तौर पर इसकी संभावना पर भी चर्चा की है। यश अपने काम को बॉलीवुड तक बढ़ा रहे हैं। कथित तौर पर अभिनेता ने नीतीश तिवारी की 'रामायण' साइन की है। दावा किया गया है कि वह अपनी दूसरी बॉलीवुड फिल्म भी साइन करने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन

सही कहानी का इंतजार

इन अफवाहों के बीच अब दावा किया गया है कि यश और शाहरुख एक फिल्म के लिए समझौता कर सकते हैं, लेकिन केवल एक चीज जो उन्हें रोक रही है, वह है एक आदर्श स्क्रिप्ट। रिपोर्ट्स के अनुसार, यश और शाहरुख खान के साथ काम करने को लेकर बातचीत हुई है और यह एक ऐसा विचार है, जिसने दोनों अभिनेताओं को बेहद उत्साहित किया है। हालांकि, उन्हें एक साथ सहयोग करने के लिए सही परिजोजना की आवश्यकता है, क्योंकि यह बहुत सारी उम्मीदों के साथ आएगा। वे अपने प्रशंसकों को निराश नहीं करना चाहते हैं, इसीलिए वे चाहते हैं कि यह जल्दी में उठाए गए कदम के बजाय एक सोच-समझकर उठाया गया कदम हो।
Hrithik Roshan: 'फाइटर' में मुस्कुराहट को बरकरार रख पाना ऋतिक के लिए था बेहद मुश्किल, एक्टर ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के साथ हो रही बातचीत

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि यश एक अन्य परियोजना के लिए रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के साथ बातचीत कर रहे हैं। टीम से जुड़े सूत्र ने कहा कि वे पहले से ही अपनी दूसरी फिल्म के लिए बातचीत कर रहे हैं, जो एक एक्शन परियोजना है। इस परियोजना के लिए वे रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के साथ बातचीत कर रहे हैं। फिलहाल, उन्होंने अभिनेता के साथ रचनात्मक विचारों पर चर्चा की है, जिन्हें यह पसंद आया है और वह देखना चाहते हैं कि यह कैसा होता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यश फिलहाल केवल उन परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, जो उनके हाथ में हैं।
Real Father Son: पर्दे पर भी धमाल मचा चुके हैं असल जिंदगी के ये पिता-पुत्र, दर्शकों ने भी जोड़ी पर बरसाया प्यार

विज्ञापन

यश की आने वाली फिल्म

वहीं बात करें यश की आने वाली फिल्म के बारे में तो अभिनेता के हाथ में कुछ परियोजनाएं हैं। अभिनेता ने पिछले महीने अपनी नई कन्नड़ फिल्म की घोषणा की, जिसका नाम 'टॉक्सिक' है। फिल्म में अभिनेता एक एंटी-हीरो का किरदार निभाते नजर आएंगे। हालांकि, यह पता चला है कि गीतू मोहनदास फिल्म का निर्देशन करेंगे, बाकी कलाकारों का विवरण अभी भी गुप्त है। खबर है कि फिल्म में फीमेल लीड के तौर पर करीना कपूर के नाम पर विचार किया जा रहा है।
Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे ने भारी मन से दी 'बिग बॉस 17' के घर को विदाई, साझा किया इमोशनल पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed