हेल्थ अपडेट: रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुए रजनीकांत, पत्नी ने दी जानकारी
इस बारे में उनकी टीम ने बताया कि उन्हें 'रूटीन चेकअप' के लिए अस्पताल आया गया है। अभिनेता गुरुवार शाम साढ़े चार बजे चेकअप के लिए अस्पताल पहुंचे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता रजनीकांत को हाल ही में चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बारे में उनकी टीम ने बताया कि उन्हें 'रूटीन चेकअप' के लिए अस्पताल आया गया है। अभिनेता गुरुवार शाम साढ़े चार बजे चेकअप के लिए अस्पताल पहुंचे।
इससे पहले दिसंबर 2020 में 70 वर्षीय फिल्म अभिनेता को अपने थकावट और बल्ड प्रेशर में उतार-चढ़ाव का अनुभव होने के बाद हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय वह एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। हालांकि, बाद में उन्हें दो दिनों के भीतर छुट्टी दे दी गई थी। इससे पहले सुपरस्टार का किडनी ट्रांसप्लांट भी हो चुका है।
Actor Rajinikanth has been admitted to Kauvery Hospital in Chennai, says the hospital. pic.twitter.com/ONK6w0icrt
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 28, 2021
रजनीकांत जल्द ही अपनी फिल्म अन्नात्थे में नजर वाले हैं। यह फिल्म 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सिरुथाई शिवा द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण सन पिक्चर्स ने किया है। हाल ही में 27 अक्टूबर को, अन्नात्थे को चेन्नई के एक निजी स्टूडियो में प्रदर्शित किया गया था। अभिनेता ने बुधवार को निजी स्क्रीनिंग में अपने परिवार के साथ यह फिल्म देखी।
बीते दिनों बाद अभिनेता ने घोषणा की थी कि वह फिलहाल अपने राजनीतिक दल को शुरू नहीं करेंगे। दरअसल, उन्होंने 2021 में तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल बनाने की योजना बनाई थी। उन्होंने अपने स्वास्थ्य के चलते यह फैसला किया था।