फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tmkoc Mumbai police register Fir against producer asit modi complaint by actress jennifer mistry

TMKOC: जेनिफर मिस्त्री के गंभीर आरोपों के बाद पुलिस ने शुरू की जांच, जल्द हो सकती है पूछताछ

Fri, 12 May 2023 05:17 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 12 May 2023 05:17 PM IST
सार

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन सोढ़ी का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस की पुलिस में की गई लिखित शिकायत दर्ज करवाने के बाद मुंबई पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Tmkoc Mumbai police register Fir against producer asit modi complaint by actress jennifer mistry
असित कुमार मोदी-जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन भाभी का रोल करने वाली जेनिफर मिस्त्री ने असित मोदी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने मुंबई पुलिस को लिखित में शिकायत दर्ज कराई है। अभिनेत्री की शिकायत के मुताबिक प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी और क्रू के कुछ सदस्यों ने उनका यौन शोषण किया। मेकर्स पर आरोप लगाते हुए एक्ट्रेस ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज की थी। अब यौन शोषण मामले में मुंबई पुलिस का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस की शिकायत दर्ज करने की खबर को कन्फर्म किया और साथ ही ये भी बताया कि इस मामले में उन्होंने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

 

असित मोदी का रिएक्शन आया सामने
यौन उत्पीड़न के आरोपों पर असित मोदी का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि हम कानूनी कार्रवाई करेंगे। वह मुझे और शो दोनों को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। हमने उनकी सेवाएं समाप्त कर दी हैं, इसलिए वह आधारहीन आरोप लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन




इसके अलावा शो में आत्माराम भिड़े का किरदार निभाने वाले एक्टर मंदार चंदावरकर ने भी एक्ट्रेस द्वारा मेकर्स पर लगाए गए आरोपों पर रिएक्शन दिया था। उन्होंने कहा था कि मुझे नहीं पता कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। मैं ये भी नहीं जानता उन दोनों के बीच क्या है'।

यह भी पढ़ें: मानसिक रोगी का किरदार निभा चुके हैं ये सितारे, कोई रहा एस्पर्जर सिंड्रोम तो कोई ऑटिज्म का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed