{"_id":"5c04fbc6bdec2220567c888d","slug":"tigmanshu-dhulia-will-seen-in-web-series-rangbaaz-on-zee5","type":"story","status":"publish","title_hn":"'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के तिग्मांशु धूलिया अब वेब सीरीज में करेंगे डेब्यू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के तिग्मांशु धूलिया अब वेब सीरीज में करेंगे डेब्यू
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 03 Dec 2018 05:42 PM IST
विज्ञापन
तिगमांशु धूलिया
- फोटो : file photo
फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' और 'गैंग्स ऑफ वासेपुर 2' फिल्म में अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीतने वाले कलाकार और निर्देशक-निर्माता तिग्मांशु धूलिया जल्द ही स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने वाले हैं। वे वेब सीरीज रंगबाज में दिखाई देंगे। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। साथ ही फिल्म में उनके किरदार का भी खुलासा हो गया है।
बता दें कि तिग्मांशु धूलिया ने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में बाहुबली नेता रामधीर सिंह के किरदार को निभाया था। उनके इस किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। खबरों की मानें तो वेब सीरीज रंगबाज में तिग्मांशु धूलिया का रामाधीर सिंह से प्रेरित किरदार रहेगा। रंगबाज में उनके किरदार का नाम राम शंकर तिवारी होगा। बताया जा रहा है कि रंगबाज की कहानी 90 के दशक पर आधारिक उत्तर प्रदेश की पृष्टभूमि पर बनी एक क्राइम ड्रामा सीरीज है।
रंगबाज में तिग्मांशु धूलिया के अलावा साकिब सलीम, रणवीर शौरी, अहाना कुमरा और रवि किशन जैसे कई दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। यह वेब सीरीज स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज होगी। आपको बता दें कि तिग्मांशु धूलिया ने साहेब बीवी और गैंग्स्टर, बुलेट राजा, और पानसिंह तोमर जैसी कई फिल्मों को निर्देशन भी किया है।