लोकल ट्रेन में मुंह छिपाए घूमता रहा ये सुपरस्टार, कोई पहचान तक नहीं पाया
टाइगर श्रॉफ उन स्टार किड्स में से एक हैं जो बॉलीवुड में तेजी से सफलता पा रहे हैं। अपनी फिल्म की शूटिंग के साथ वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। टाइगर अपनी अपकमिंग फिल्म 'मुन्ना माइकल' का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं।
टाइगर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक जबरदस्त वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में टाइगर मुंबई की लोकल ट्रेन में सफर करते हुए नजर आ रहे हैं। मुंबई के वसई इलाके में टाइगर की फिल्म की शूटिंग चल रही थी। शूटिंग खत्म होने के बाद वो कार में बैठकर वसई रेलवे स्टेशन पहुंचे।
उन्होंने यहां से बांद्रा तक का सफर लोकल के जनरल डिब्बे में बैठकर किया। ट्रेन में उन्हें कोई पहचान ना पाए इसलिए उन्होंने अपना चेहरा मास्क से छिपाया हुआ है। बता दें कि टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्म माइकल जैक्सन को ट्रिब्यूट होगी।
इस फिल्म में टाइगर एक डांसर का किरदार निभा रहे हैं। खबरों के मुताबिक, फिल्म की कहानी सड़क पर जिंदगी बिताने वाले कुछ लड़कों पर होगी जो माइकल जैक्सन के बहुत बड़े फैन होंगे। इस फिल्म मे टाइगर के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी हैं। इस फिल्म को साबिर खान ने डायरेक्ट किया है जो इससे पहले ‘हीरोपंती’ और ‘बागी’ के भी डायरेक्टर रह चुके हैं। ये फिल्म जुलाई में रिलीज होगी।
अगली स्लाइड में देखें वीडियो-
लोकल ट्रेन में मुंह छिपाए घूमता रहा ये सुपरस्टार, कोई पहचान तक नहीं पाया
Haven't done this in a while! Love train rides! #vasaitobandra #postclimaxaction #munnamichael
A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on