फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   tiger shroff travelling in local train for munna michael promotion

लोकल ट्रेन में मुंह छिपाए घूमता रहा ये सुपरस्टार, कोई पहचान तक नहीं पाया

Wed, 08 Mar 2017 11:50 AM IST
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा Updated Wed, 08 Mar 2017 11:50 AM IST
विज्ञापन
tiger shroff travelling in local train for munna michael promotion
टाइगर श्राॅफ

टाइगर श्रॉफ उन स्टार किड्स में से एक हैं जो बॉलीवुड में तेजी से सफलता पा रहे हैं। अपनी फिल्म की शूटिंग के साथ वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। टाइगर अपनी अपकमिंग फिल्म 'मुन्ना माइकल' का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं।

विज्ञापन


टाइगर ने ‌अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक जबरदस्त वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में टाइगर मुंबई की लोकल ट्रेन में सफर करते हुए नजर आ रहे हैं। मुंबई के वसई इलाके में टाइगर की फिल्म की शूटिंग चल रही थी। शूटिंग खत्म होने के बाद वो कार में बैठकर वसई रेलवे स्टेशन पहुंचे। 
विज्ञापन


उन्होंने यहां से बांद्रा तक का सफर लोकल के जनरल डिब्बे में बैठकर किया। ट्रेन में उन्हें कोई पहचान ना पाए इसलिए उन्होंने अपना चेहरा मास्क से छिपाया हुआ है। बता दें कि टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्म माइकल जैक्सन को ट्रिब्यूट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फिल्म में टाइगर एक डांसर का किरदार निभा रहे हैं। खबरों के मुताबिक, फिल्म की कहानी सड़क पर जिंदगी बिताने वाले कुछ लड़कों पर होगी जो माइकल जैक्सन के बहुत बड़े फैन होंगे। इस फिल्म मे टाइगर के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी हैं। इस फिल्म को साबिर खान ने डायरेक्ट किया है जो इससे पहले ‘हीरोपंती’ और ‘बागी’ के भी डायरेक्टर रह चुके हैं। ये फिल्म जुलाई में रिलीज होगी।

 

अगली स्लाइड में देखें वीडियो-

लोकल ट्रेन में मुंह छिपाए घूमता रहा ये सुपरस्टार, कोई पहचान तक नहीं पाया

tiger shroff travelling in local train for munna michael promotion
टाइगर श्राॅफ

 

Haven't done this in a while! Love train rides! #vasaitobandra #postclimaxaction #munnamichael

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed