फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tiger shroff show off his toned legs and body muscles in latest pic Bade Miyan Chote Miyan actor got trolled

Tiger Shroff: टाइगर श्रॉफ ने तस्वीर साझा कर दिखाई लेग मसल्स, यूजर्स ने किया ट्रोल, बोले- पैंट गिर गई है उठा लो

Wed, 15 Feb 2023 12:55 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 15 Feb 2023 12:55 PM IST
सार

टाइगर श्रॉफ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक लेटेस्ट तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में टाइगर मिरर सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Tiger shroff show off his toned legs and body muscles in latest pic Bade Miyan Chote Miyan actor got trolled
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं। वह सबसे फिट अभिनेता माने जाते हैं। अपनी दमदार बॉडी और एक्शन का कमाल वह कई फिल्मों में दिखा चुके हैं। फिल्मों में टाइगर श्रॉफ की बॉडी और डांस देख लोग उनके कायल हो जाते हैं। कई फैंस टाइगर श्रॉफ जैसी बॉडी बनाने की कोशिश करते हैं। अभिनेता ने अपनी बॉडी को फ्लॉन्ट करते हुए एक तस्वीर साझा की, लेकिन इस तस्वीर पर आज वह ट्रोल हो रहे हैं।

विज्ञापन

Tiger shroff show off his toned legs and body muscles in latest pic Bade Miyan Chote Miyan actor got trolled
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, आज टाइगर श्रॉफ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक लेटेस्ट तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में टाइगर मिरर सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं। टाइगर ने अपने पायजामे को उतारकर घुटने तक कर लिया है और अपनी लेग मसल्स को दिखा रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए टाइगर ने कैप्शन में लिखा, 'नो स्लीप, नो रेस्ट और ना कोई नए कपड़े।' एक तरफ फैंस टाइगर की इस तस्वीर पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें अपने निशाने पर ले लिया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)


दिशा की बोल्डनेस और निया की हॉटनेस ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

विज्ञापन
विज्ञापन

Tiger shroff show off his toned legs and body muscles in latest pic Bade Miyan Chote Miyan actor got trolled
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर टाइगर श्रॉफ को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'यह कैसा पायजामा है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'भैया क्या आप डब्ल्यूडब्ल्यूई में जा रहे हो?' एक यूजर ने लिखा, 'सर आपका पेंट गिर गया है। उसे ऊपर कर लो।' एक ने लिखा, 'टाइम पर सो जाया करो, नहीं तो दिमागी तौर पर कमजोर हो जाओगे।'
Bollywood: बॉलीवुड के इन अभिनेताओं को मिला 'दिलफेंक आशिक' का टैग, कई अभिनेत्रियों संग फरमा चुके हैं इश्क

विज्ञापन

Tiger shroff show off his toned legs and body muscles in latest pic Bade Miyan Chote Miyan actor got trolled
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बात करें टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्मों के बारे में तो वह इस समय 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। फिलहाल, वह अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में भी टाइगर श्रॉफ की दमदार बॉडी का एक्शन देखने को मिलेगा।
Anushka Shetty: अनुष्का शेट्टी की जिंदगी में प्यार ने दी दस्तक, इस इंडियन क्रिकेटर पर आया अभिनेत्री का दिल!

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed