Tiger Nageswara Rao: 'टाइगर नागेश्वर राव' का रोंगटे खड़े कर देने वाला टीजर रिलीज, रवि तेजा का दिखा खतरनाक अंदाज
साउथ सुपरस्टार रवि तेजा की पैन इंडिया डेब्यू फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसमें अभिनेता का खतरनाक अंदाज में नजर आ रहे हैं।
विस्तार
साउथ सुपरस्टार रवि तेजा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म के जरिए अभिनेता अपना पैन इंडिया डेब्यू करेंगे। बीते दिनों जब फिल्म से रवि तेजा का पहला लुक जारी किया गया था, तब करोड़ों फैंस और अधिक उत्साहित हो गए थे। फैंस के इस उत्साह को बढ़ाने के लिए मेकर्स ने अब फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है, जिसमें रवि का खौफनाक अंदाज फैंस को देखने को मिला है।
चोर के अंदाज में रवि तेजा
मास महाराजा रवि तेजा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। वामसी के जरिए निर्देशित और अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स के अभिषेक अग्रवाल के जरिए निर्मित 'टाइगर नागेश्वर राव' रवि तेजा की पहली अखिल भारतीय फिल्म है। टीजर में रवि के जरिए निभाए गए रहस्यमय चोर के किरदार की झलक देखने को मिलती है।
OMG2: गोविंद नामदेव ने सेंसर बोर्ड पर निकाली भड़ास, आदिपुरुष के जरिए निशाना साध कहा- उस जैसी बेहूदा...
फिल्म की कहानी
रोमांचक टीजर में ताकतवर टाइगर को दिखाया गया है, जो दक्षिण भारत की अपराध राजधानी के रूप में दूर-दूर तक जाने जाने वाले शहर स्टूअर्टपुरम में आतंक के दायरे पर हावी है। टीजर में अनुपम खेर को आईबी अधिकारी के रूप में और मुरली शर्मा को डीएसपी के रूप में पेश किया गया है, जो हाई-ऑक्टेन एक्शन और मनोरंजन के साथ थ्रिलर का डोज देंगे।
Ghoomer: ‘घूमर’ से पर्दे पर डेब्यू करेगा यह दिग्गज फिरकी बॉलर, बाप बेटे की दूसरी जोड़ी के खुलासे से सब हैरान
इस दिन फिल्म होगी रिलीज
'टाइगर नागेश्वर राव' सच्ची अफवाहों पर आधारित है, जो 70 के दशक की विचारोत्तेजक पृष्ठभूमि पर आधारित है। रवि तेजा, अनुपम खेर और मुरली शर्मा के साथ-साथ नुपुर सेनन और गायत्री भारद्वाज भी फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। 'टाइगर नागेश्वर राव' का निर्माण अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स के बैनर तले अभिषेक अग्रवाल के जरिए किया गया है। मयंक सिंघानिया और अर्चना अग्रवाल द्वारा सह-निर्मित, रवि तेजा अभिनीत यह पैन-इंडियन फिल्म 20 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Britney Spears: चार महीने में तीसरी बार टूटी सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स की शादी, असगरी पति ने दी तलाक की अर्जी