{"_id":"9a531e2b2bb5c7d275e3c719f366cc59","slug":"thriller-of-bombay-velvet-kissing-scene-of-anushka-with-ranbir-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"'Bombay Velvet' trailer: रणबीर अनुष्का की लव केमेस्ट्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'Bombay Velvet' trailer: रणबीर अनुष्का की लव केमेस्ट्री
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 19 Mar 2015 01:23 PM IST
विज्ञापन
आने वाली फिल्म बॉम्बे वेलवेट का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। एक मुक्केबाज के जीवन पर बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा के अलावा करण जौहर भी अहम भूमिका में है। करण ने फिल्म में स्टाइलिश विलेन का रोल अदा किया है।
विज्ञापन
हालांकि ट्रेलर को देखकर लोग करण के खलनायक चरित्र से ज्यादा रणबीर और अनुष्का की केमेस्ट्री पर ज्यादा बात कर रहे हैं। 1960 के दशक के माहौल पर बनी इस फिल्म में रणबीर एक बॉक्सर का रोल कर रहे हैं और अनुष्का एक सिंगर बनी है। किरदारों के चरित्र रेट्रो लुक लिए हैं।
विज्ञापन
अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर की ये महत्वकांक्षी फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी।
देखिए फिल्म बॉम्बे वेलवेट का आफिशियल ट्रेलर
विज्ञापन