टीवी के के जाने-माने सितारे अक्सर बड़े पर्दे की ओर अपना रुख करते हैं। ऐसे कई स्टार्स हैं, जिन्होंने टेलीविजन के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। फिल्मों में काम करने के लिए इन टीवी स्टार्स की आखिरी या इकलौती मंजिल सिर्फ बॉलीवुड फिल्में ही नहीं होती हैं, ब्लकि कई स्टार्स साउथ सिनेमा की तरफ भी अपना रुख मोड़ लेते हैं। तो आज हम आपको टीवी की दुनिया की ऐसी ही कुछ चर्चित अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने न सिर्फ टीवी में ब्लकि साउथ सिनेमा में अपना झंडा बुलंद किया है।
2 of 7
अनीता हसनंदानी
- फोटो : सोशल मीडिया
अनीता हसनंदानी
टीवी की चर्चित एक्ट्रेस में शुमार अनिता हसनंदानी साउथ इंडस्ट्री में अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। बता दें कि अनीता ने कई लोकप्रिय टीवी शोज में काम किया है। हालांकि सबसे ज्यादा पहचान उन्हें ‘काव्यांजलि’ में अंजलि नंदा का रोल प्ले करके मिली। टीवी के अलावा अनीता ने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। इसके अलावा वह तेलुगू, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।अनीता हसनंदानी ने कई साउथ फिल्मों में काम किया है, जिसमें 'थोट्टी गैंग' और 'नुव्वु नेनु' जैसी फिल्में शामिल हैं।
3 of 7
अविका गौर
- फोटो : सोशल मीडिया
अविका गौर
'बालिका वधू’ फेम अविका गौर भी साउथ इंडस्ट्री में भी अपना नाम कर चुकी हैं। टीवी शो में छोटी सी दिखने वाली अविका ने तेलुगु फिल्म ‘उय्यला जम्पला’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने तेलुगु की तीन और फिल्मों में काम किया। इसके अलावा अविका ने कन्नड फिल्म ‘केयर ऑफ फुटपाथ 2’ में भी काम किया है।
4 of 7
अदिति शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
अदिति शर्मा
अदिति शर्मा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्मों से की थी। इसके बाद अदिति ने 2008 में फिल्म 'गुंडे झल्लूमंडी' से साउथ सिनेमा में अपना डेब्यू किया था। अभिनेत्री ने 'बबलू' और 'गुन्डे जल्लुमन्डी' जैसी कई साउथ फिल्मों में काम कर सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने टीवी शो 'गंगा' से छोटे पर्दे पर डेब्यू किया। इसके बाद वह कई टीवी शो का हिस्सा रहीं। वहीं, अब वह एक बेटे की मां हैं और इंडस्ट्री में एक्टिव नहीं हैं।
5 of 7
माही विज
- फोटो : सोशल मीडिया
माही विज
माही विज ने भी टीवी के अलावा साउथ सिनेमा में काम किया है, वह हॉरर फिल्म 'अपरिचितान' में भूत के रोल में दिखीं थीं। हालांकि माहीको टीवी सीरियल 'लागी तुझसे लगन’में नकुशा के किरदार से फेमस हुई थी। उनका यह किरदार आज भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। इस शो से उन्हें घर-घर में पहचान हासिल हुई थी। इसके अलावा वह वेब सीरिज 'अकेला' का भी हिस्सा थीं। अभिनेत्री और भी कई हिट शो का हिस्सा रही हैं।