फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   the Zoya Factor Actress Sonam Kapoor Reaction on Cricket

जोया फैक्टर में भारतीय टीम की लकी चार्म बनीं सोनम बोलीं- इतना क्रिकेट हो रहा है, फॉलो करना आसान नहीं

Wed, 18 Sep 2019 02:03 PM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
मुंबई टीम, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 18 Sep 2019 02:03 PM IST
विज्ञापन
the Zoya Factor Actress Sonam Kapoor Reaction on Cricket
Sonam Kapoor - फोटो : amar ujala mumbai

अपनी अगली फिल्म द जोया फैक्टर में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए किस्मत के दरवाजे खोलने वाली लड़की का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री सोनम कपूर को लगता है कि इन दिनों क्रिकेट बहुत ज्यादा खेला जाता है और ऐसे में हर फॉर्मेट के मैचों की जानकारी रखना आसान नहीं रह गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


इन दिनों अपनी फिल्म के प्रचार प्रसार में लगीं सोनम क्रिकेट को लेकर हुए सवाल पर कहती हैं, ‘मैं क्रिकेट फॉलो किया करती थी पर अब इतने तरह के तो खेल होते हैं। पहले सिर्फ टेस्ट मैच और वन डे हुआ करते थे, अब टी 20, आईपीएल और ना जाने कितने तरह के मैच होते हैं। मुझे तो पता भी नहीं होता कि आजकल क्या चल रहा है। आए दिन हर तरह के मैच होते ही रहते हैं इसलिए अब मैं क्रिकेट इतना फॉलो नहीं कर पाती। मैं क्रिकेट तभी देखती हूं जब भारतीय टीम खेल रही होती है। वरना तो आए दिन इसे फॉलो करना बहुत कठिन है।‘
विज्ञापन
विज्ञापन


मलायलम सिनेमा के सुपरस्टार ममूटी के बेटे दुलकर सलमान फिल्म द जोया फैक्टर में सोनम के हीरो हैं, उनके बारे में जिक्र चलने पर सोनम बोलीं, ‘वह बहुत ही अच्छे इंसान हैं, आराम से काम करते हैं। उन्हें अपने काम का काफी अनुभव है। उनके साथ फिल्म में काम करना काफी अच्छा अनुभव रहा, वह बेहद क्लासी इंसान हैं। वह किसी की भी निजी ज़िंदगी या काम में दखल अंदाजी नहीं करते, बेहद अच्छे संस्कार पाएं हैं उन्होंने। और सबसे बड़ी बात कि उन्हें अपनी विरासत का बिल्कुल भी घमंड नहीं है।’

फिल्म द जोया फैक्टर के ट्रेलर के बाद से इसके अंधविश्वास को बढ़ावा देने वाली फिल्म भी कहा जा रहा है, इस पर सोनम कहती हैं, ‘हां, मैं भाग्य, किस्मत और कठिन परिश्रम में विश्वास रखती हूं। शादी के बाद मेरा भाग्य और किस्मत पर विश्वास बढ़ गया है। लोगों को बार बार प्यार होता है। पर जब आप उस इंसान से मिलते हैं जिनसे मिलना आपके भाग्य में लिखा है तब आपको एक बार ही प्यार होता है और वही आपका जीवन साथी होता है।’

पढ़ें: भीगी भागी सी नजर आईं अनन्या तो पार्टी मूड में दिखीं सुहाना खान, देखें सेलेब्स के इंस्टाग्राम पोस्ट्स

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed