फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Railway Men is set to unfold globally on Netflix on November 18 under collaboration between Netflix YRF

The Railway Men: द रेलवे मेन की प्रीमियर डेट से उठा पर्दा, इन दिन दुनिया देख सकेगी भोपाल गैस त्रासदी की कहानी

Thu, 26 Oct 2023 12:08 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 26 Oct 2023 12:08 PM IST
सार

नेटफ्लिक्स और यशराज फिल्म्स के रचनात्मक सहयोग की पहली वेब सीरीज 'द रेलवे मेन' की प्रीमियर डेट से पर्दा उठ गया है। भोपाल गैस त्रासदी की कहानी पूरा विश्व इस तारीख को देख सकेगा।

विज्ञापन
The Railway Men is set to unfold globally on Netflix on November 18 under collaboration between Netflix  YRF
द रेलवे मैन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

नेटफ्लिक्स और यशराज फिल्म्स के रचनात्मक सहयोग के एलान ने फैंस का उत्साह बढ़ाया हुआ है। इसी कड़ी में 'द रेलवे मेन' इस गतिशील साझेदारी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाला पहला प्रोजेक्ट है। इस साझेदारी का उद्देश्य भारतीय कहानियों को वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाकर मनोरंजन के दायरे को आगे बढ़ाना है। सीरीज की स्ट्रीमिंग तारीख से पर्दा उठ गया है। जानकारी हो कि राहुल रवैल के बेटे शिव रवैल इस सीरीज के जरिए अपने निर्देशन करियर की शुरुआत कर रहे हैं।

विज्ञापन

'द रेलवे मेन' की कहानी

चार एपिसोड की सीरीज 'द रेलवे मेन' की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है। दुनिया की सबसे खराब औद्योगिक आपदा, भोपाल गैस रिसाव की पृष्ठभूमि पर आधारित 'द रेलवे मेन' साहस और मानवता को सलाम का एक रोमांचकारी वृत्तांत है। यह गुमनाम नायकों, भारत के रेलवे कर्मचारियों की एक मार्मिक कहानी प्रस्तुत करता है, जो अपने कर्तव्य से परे जाकर एक असहाय शहर में फंसे सैकड़ों निर्दोष नागरिकों की जान बचाने की कोशिश कर रहे थे।

विज्ञापन


Mujib Review: बेनेगल ने पर्दे पर दिखाई बांग्लादेश की अद्भुत जन्मकथा, अरिफिन शुवू का चकित कर देने वाला अभिनय

विज्ञापन
विज्ञापन

'द रेलवे मेन' की स्टारकास्ट, रिलीज डेट

'द रेलवे मेन' में बहुमुखी आर माधवन, के के मेनन, दिव्येंदु और बाबिल खान जैसे सितारे हैं। यह सीरीज आपके अंदर यह विश्वास पैदा करेगा कि सबसे अंधेरे दिनों में भी, साहस से मुश्किलों का सामना किया जा सकता है। 'द रेलवे मेन' 18 नवंबर को दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचेगी। 


Elvish Yadav: एल्विश यादव से एक करोड़ की रंगदारी की मांग, एफआईआर दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

'द रेलवे मेन' के निर्माता, निर्देशक

'द रेलवे मेन' का निर्माण वाईआरएफ एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है। इसकी कहानी आयुष गुप्ता ने लिखी है। निर्देशन शिव रवैल का है। सीरीज की कहानी, मध्य प्रदेश के भोपाल में 2-3 दिसंबर, 1984 में हुई गैस त्रासदी के इर्द-गिर्द घूमती है। जानकारी हो कि भोपाल के यूनियन कार्बाइड कंपनी के कारखाने से एक जहरीली गैस का रिसाव हुआ था, जिससे लगभग 15 हजार से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। इसे इतिहास में भोपाल गैस त्रासदी के नाम से जाना जाता है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed