फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Kerala Story: protest against screening of Adah Sharma Sudipto Sen film outside the theater in Kerala

The Kerala Story: युवा संगठनों ने किया द केरल स्टोरी की स्क्रीनिंग का विरोध, केरल में थिएटर के बाहर दिया धरना

Fri, 05 May 2023 06:12 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 05 May 2023 06:12 PM IST
सार

केरल में विभिन्न युवा संगठनों ने 'द केरल स्टोरी' की स्क्रीनिंग के खिलाफ आज शुक्रवार को प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
The Kerala Story: protest against screening of Adah Sharma Sudipto Sen film outside the theater in Kerala
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'द केरल स्टोरी' पर विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। आज पांच मई को यह फिल्म देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। रिलीज के बाद भी इसकी स्क्रीनिंग को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, केरल में विभिन्न युवा संगठनों ने 'द केरल स्टोरी' की स्क्रीनिंग के खिलाफ आज शुक्रवार को प्रदर्शन किया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की युवा शाखा, नेशनलिस्ट यूथ कांग्रेस (एनवाईसी) के कार्यकर्ताओं और फ्रेटरनिटी मूवमेंट ने कोच्चि में एक स्थानीय थिएटर के सामने विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

The Kerala Story: protest against screening of Adah Sharma Sudipto Sen film outside the theater in Kerala
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

एनवाईसी के प्रदर्शनकारियों ने थिएटर के सामने अपने हाथों में तख्तियां लिए नारे लगाए और फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। हालांकि, बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को थिएटर परिसर से हटा दिया। महिलाओं सहित युवा संगठनों के कार्यकर्ताओं के एक समूह ने कोच्चि में थिएटर तक पैदल मार्च किया और आरोप लगाया कि फिल्म झूठ पर आधारित है और संघ परिवार के विभाजनकारी एजेंडे का हिस्सा है।

Vijay Varma: 'दहाड़' में अपने किरदार से बेहद खुश हैं विजय वर्मा, बोले- तुरंत भर दी थी हामी

विज्ञापन
विज्ञापन

The Kerala Story: protest against screening of Adah Sharma Sudipto Sen film outside the theater in Kerala
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

प्रदर्शनकारियों ने थिएटर के पास सड़क पर लगे बैरिकेड्स को पार करने और तोड़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक दिया। बाद में उन्होंने सड़क पर धरना प्रदर्शन किया। फिर, फिल्म और इसके निर्माताओं के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान मुस्लिम संगठन के एक नेता ने कहा, 'केरल एक ऐसा राज्य है, जहां धर्म और समुदायों से ऊपर उठकर लोग एकजुट होकर रह रहे हैं। ऐसी फिल्मों का मकसद राज्य को सांप्रदायिक आधार पर बांटना और केरल को उत्तर भारत जैसा बनाना है।' संगठन ने इसी तरह का विरोध मार्च कोझिकोड में भी निकाला।

Ileana DCruz: प्रेग्नेंसी का दर्द शेयर करते हुए बोलीं इलियाना, कहा- नींद नहीं, पेट में डांस पार्टी हो रही है

विज्ञापन

The Kerala Story: protest against screening of Adah Sharma Sudipto Sen film outside the theater in Kerala
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि अदा शर्मा अभिनीत और सुदीप्तो सेन द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म 'द केरल स्टोरी' पर ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही विवाद खड़ा हो गया। फिल्म की कहानी केरल की 32,000 हिंदू और ईसाई लड़कियों की है, जिन्हें कथित तौर पर लव जिहाद में फंसाया गया। वहीं, केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन और तिरुवनंतपुरम के एमपी शशि थरूर ने फिल्म पर राज्य का नाम खराब करने का आरोप लगाया था और अदालत से इस पर बैन लगाने की मांग की थी, लेकिन केरल उच्च न्यायालय ने यह कहते हुए फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया कि फिल्म के ट्रेलर में किसी विशेष समुदाय के लिए कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है।

Jodi: 'हमने अपना 100 प्रतिशत दिया लेकिन...,' जोड़ी की रिलीज रोक पर दिलजीत दोसांझ का माफीनामा


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed