The Kapil Sharma Show: लोगों को इस बार नहीं पसंद आ रहा द कपिल शर्मा शो, महसूस हो रही कृष्णा-भारती की कमी
द कपिल शर्मा शो में शनिवार को फिल्म कठपुतली की टीम पहुंची थी। अक्षय कुमार, रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी के साथ शो में सरगुन मेहता और चंद्रचूड़ सिंह भी नजर आए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुछ समय के ब्रेक के बाद द कपिल शर्मा शो एक बार फिर छोटे पर्दे पर लौट चुका है। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले इस शो का लोगों को लंबे समय से इंतजार था। इसका पहला एपिसोड शनिवार को टेलीकास्ट हुआ। जिसमें बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार पहले गेस्ट के रूप में नजर आए। जहां एक ओर इस शो ने एक बार फिर से कुछ लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। वहीं, बहुत से लोगों को यह शो कुछ खास पसंद नहीं आया है।
द कपिल शर्मा शो में शनिवार को फिल्म कठपुतली की टीम पहुंची थी। अक्षय कुमार, रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी के साथ शो में सरगुन मेहता और चंद्रचूड़ सिंह भी नजर आए थे। इस शो को सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। शो की शुरुआत में अक्षय कुमार ने सभी नए कलाकारों से परिचय कराया। हालांकि पूरे शो के दौरान लोगों ने कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह को जमकर मिस किया। इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी लोगों ने खुलकर अपने विचार रखे। बहुत से लोगों को पहला एपिसोड कुछ खास नहीं लगा तो कुछ को दोनों कलाकारों की काफी कमी महसूस हुई।
#KapilSharmaShow. Just watched the ep. 1. Sorry to say it is going downward spiral. New additions are totally disappointing.
विज्ञापन विज्ञापन— Sujit Gupta (@rksuji) September 11, 2022
Now watching the kapil sharma show but i miss sapna😂#TheKapilSharmaShow #AkshayKumar𓃵 pic.twitter.com/olKptrEasw
— khiladi Girl (@khiladi_girl__) September 10, 2022
It will be a big concern for Sony TV in future to realize & come to terms that the worst Kapil Sharma show they have ever conceptualized & relayed on TV.
— Ajit Mathur (@AjitMathur7) September 10, 2022
It is a pathetic https://t.co/YlGoPnPPXR artists introduced in the show do not match T OF Krushna alone
बता दें कि कृष्णा को सपना के किरदार में काफी पसंद किया जाता था। स्टेज पर उनकी एंट्री से ही शो का पूरा माहौल बदल जाता था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मोनेटरी इश्यू की वजह से वह इस बार शो का हिस्सा नहीं बन सके हैं। बताया जा रहा है कि मेकर्स की पूरी कोशिश है किसी भी तरह कृष्णा को एक बार फिर से शो में जोड़ा जाए।