फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   the era of classic movies back Amar Akbar Anthony and other will release in theater once again know here

Classic Cinema: फिर लौटा जनता की बेहद मांग पर पिक्चर दिखाने का जमाना, घटी दरों पर देखिए सुपरहिट फिल्में

Sun, 30 Apr 2023 03:52 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sun, 30 Apr 2023 03:52 PM IST
विज्ञापन
the era of classic movies back Amar Akbar Anthony and other will release in theater once again know here
अमर अकबर एंथनी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

क्लासिक सिनेमा में एक कालातीत गुणवत्ता है जो भाषा और संस्कृति से परे है, जिसका भारतीय और वैश्विक सिनेमा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ऐसी फिल्में एक बार फिर सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी और इसकी शुरुआत महानायक अमिताभ बच्चन की कल्ट फिल्म 'अमर अकबर एंथनी' से होने जा रही है। भारत की सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स श्रृंखला पीवीआर सिनेमा ने  'द नोस्टाल्जिक शो' को फिर से शुरू करने की घोषणा की है जिसके तहत भारतीय सिनेमा की कल्ट फिल्में सिनेमाघरों में घटी दरों पर दिखाई जाएगी। 

विज्ञापन

the era of classic movies back Amar Akbar Anthony and other will release in theater once again know here
पीवीआर सिनेमा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

पीवीआर सिनेमा ने 'द नोस्टाल्जिक शो' को फिर से शुरू करने की घोषणा की है, जो सिनेमाई विरासत और अतीत की विरासत की सराहना करने और उसका जश्न मनाने की एक पहल है। यह साप्ताहिक शो आपको पुराने विंटेज हिट देखने की पुरानी यादों को ताजा करने और बड़े पर्दे पर इन फिल्मों की कलात्मकता की सराहना करने के लिए सिनेमा की यादों की गलियों में ले जाएगा, वह भी केवल 150 रुपये की बेहद सस्ती टिकट कीमत पर।  

विज्ञापन
विज्ञापन

the era of classic movies back Amar Akbar Anthony and other will release in theater once again know here
पीवीआर सिनेमा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

यह पहल आधुनिक समय की ध्वनि और दृश्य तकनीक के साथ, समान विचारधारा वाले सिनेप्रेमियों की संगत में सिनेमाई माहौल में अतीत से फिल्मों के जादू का अनुभव करने का एक अवसर है, और क्लासिक फिल्मों को फिर से देखने या खोजने का एक शानदार तरीका है। पीवीआर सिनेमा ये फिल्में हर शनिवार और रविवार को दिखाएगा और इसके लिए गुड़गांव, अमृतसर, चंडीगढ़, दिल्ली, मुंबई, पुणे, गोवा लखनऊ, कोच्चि, त्रिवेंद्रम, भुवनेश्वर, कोलकाता सहित 50 शहरों में 100 से स्क्रीन इसके लिए रिजर्व रहेंगे।

विज्ञापन

the era of classic movies back Amar Akbar Anthony and other will release in theater once again know here
पीवीआर सिनेमा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

ये तो आप जानते हैं कि पीवीआर और आईनॉक्स मल्टीप्लेक्स के विलय के बाद ये सिने श्रृंखला सबसे बड़ी सिनेमा चेन बन चुकी है। इन दोनों सिनेमाघरों में इस वीकएंड पर अमिताभ बच्चन की कल्ट मूवी ‘अमर अकबर एंथनी’ दिखाई जा रही है। इसके बाद अगले सप्ताह कौन सी फिल्म दिखाई जाएगी, यह सरप्राइज रखा गया है। 


यह भी पढ़ें-  Salman Khan: लो नेकलाइन ड्रेस न पहनने के रूल पर सलमान का खुलासा, महिलाओं को लेकर कही ऐसी बात


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed