फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Bull Shahid Kapoor Left film before karan johar sign salman khan for Brigadier Bulsara character

The Bull: शाहिद कपूर ने 'द बुल' से खींचे हाथ तब सलमान खान को मिली फिल्म? जानें वायरल रिपोर्ट की सच्चाई

Wed, 29 Nov 2023 03:11 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 29 Nov 2023 03:11 PM IST
सार

सलमान खान की फिल्म 'द बुल' बीते कुछ दिनों से सुर्खियों में है। इसी कड़ी में ब्रिगेडियर बुलसारा के जीवन से जुड़ी इस परियोजना पर बड़ी जानकारी सामने आई है। 
 

विज्ञापन
The Bull Shahid Kapoor Left film before karan johar sign salman khan for Brigadier Bulsara character
शाहिद कपूर-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने हाल ही में करण जौहर और विष्णुवर्धन के साथ अपनी आने वाली फिल्म के टाइटल की घोषणा की है। सुपरस्टार की आगामी फिल्म का नाम 'द बुल' है। कथित तौर पर यह एक अर्धसैनिक अधिकारी की सच्ची कहानी पर आधारित है, जिसने 1988 में मालदीव में एक साहसी बचाव अभियान का नेतृत्व किया था। दिलचस्प बात यह है कि अक्तूबर 2021 में, रिपोर्ट आई थीं कि शाहिद कपूर को भी इसी शीर्षक और कथानक वाली एक फिल्म में कास्ट किया गया था। आदित्य निंबालकर द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार द्वारा निर्मित यह फिल्म ब्रिगेडियर बुलसर के जीवन पर आधारित थी। हालांकि, शाहिद कुछ मुख्य कारणों से परियोजना से बाहर हो गए।

विज्ञापन

शाहिद कपूर ने छोड़ी थी फिल्म!

बॉलीवुड में पिछले कुछ समय से 'द बुल' फिल्म काफी चर्चा में है। इसी नाम से अक्तूबर, 2021 में एक फिल्म की घोषणा की गई थी, जिसमें शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में थे। हालांकि, फिल्म को काफी देरी का सामना करना पड़ा और शाहिद को इसके शूटिंग शेड्यूल के बारे में पता नहीं था। इसी कारण अभिनेता ने परियोजना से अपने हाथ खींच लिए। एक इंटरव्यू में शाहिद कपूर ने अपने प्रोजेक्ट की स्थिति के बारे में बताया था। 

विज्ञापन


Animal: रणबीर कपूर की 'एनिमल' का जलवा, बनने जा रही बांग्लादेश में रिलीज होने वाली चौथी फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनेता ने दिया था बयान

शाहिद कपूर ने 'द बुल' को लेकर चुप्पी तोड़ते हुए कहा था, 'द बुल पर काम नहीं हो रहा है क्योंकि हम इसे शुरू करने में भी सक्षम नहीं थे। यह कोविड के कारण एक मुश्किल परियोजना थी। ऐसी बहुत सी चीजें हैं जिनका पता लगाने की जरूरत है क्योंकि फिल्म एक निश्चित पैमाने की गारंटी देती है। इसलिए, हमें बैठकर देखना होगा कि क्या द बुल बनाना संभव है या नहीं।'


Animal Advance Booking: 'एनिमल' की धुआंधार एडवांस बुकिंग जारी, बंपर ओपनिंग के लिए तैयार रणबीर कपूर की फिल्म

परियोजना पर साथ काम करेंगे करण-सलमान 

कथित तौर पर शाहिद के फिल्म छोड़ने और प्रोजेक्ट बंद होने के बाद, करण जौहर ने इस प्रोजेक्ट को चुना और मुख्य भूमिका के लिए सलमान खान को इसमें शामिल कर लिया। फिल्म में सलमान खान ब्रिगेडियर बुलसारा की भूमिका निभाएंगे। फिल्म का निर्देशन विष्णुवर्धन करेंगे, जिन्होंने पहले कारगिल युद्ध के नायक कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित ब्लॉकबस्टर बायोपिक 'शेरशाह' का निर्देशन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed