{"_id":"5bdddcba-825f-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"the-attacks-of-26-11-not-cleared-by-uae-censors","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरब में लगी 'द अटैक्स ऑफ 26\/11' पर पाबंदी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अरब में लगी 'द अटैक्स ऑफ 26/11' पर पाबंदी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 01 Mar 2013 04:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों पर आधारित रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'द अटैक्स ऑफ 26/11' को संयुक्त अरब अमीरात के सेंसर बोर्ड ने खारिज कर दिया है। दुबई में सेंसर बोर्ड के अधिकारियों ने फिल्म की समीक्षा करने के बाद इसे खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
सेंसर बोर्ड के इस फैसले से रामू की टीम सहमत नहीं है। टीम का कहना है कि यह तो सभी को पता है कि पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों ने मुंबई पर हमला किया था, लेकिन इसे पर्दे पर दिखाने से दुबई सेंसर बोर्ड कतरा रहा है।
विज्ञापन
बहरीन और ओमान की सरकारों ने हालांकि इस फिल्म के प्रदर्शन को हरी झंडी दे दी है और दर्शक इस फिल्म को देखने सप्ताहांत में अमीरात से ओमान जा रहे हैं। मालूम हो कि 2008 में मुंबई पर आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 166 लोगों की जान गई थी।
विज्ञापन
रामगोपाल की इस फिल्म में नाना पाटेकर पुलिस संयुक्त आयुक्त की भूमिका में हैं जबकि संजीव जायसवाल ने आतंकवादी अजमल कसाब की भूमिका निभाई है। कसाब को हाल ही में फांसी दे दी गई। यह फिल्म भारत में शुक्रवार को रिलीज हो गयी है।
रिलीज से पहले बुधवार को दिल्ली के महादेव रोड स्थित फिल्म प्रभाग के सभागार में 'द अटैक ऑफ 26/11' विशेष रूप से राजनेताओं के समक्ष प्रदर्शित की गई। दर्शक के रूप में लालकृष्ण अडवाणी, शाहनवाज हुसैन, संजय निरूपम, राजीव प्रताप रूड़ी, नवीन जिंदल, बलवीर पुंज, राज बब्बर और रामविलास पासवान भी मौजूद थे। उन्हें इस फिल्म में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं लगा।