फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   the archies star Agastya Nanda will play role of army officer in Sriram Raghavan film Ikkis

Ikkis: श्रीराम राघवन की 'इक्कीस' में आर्मी ऑफिसर का किरदार निभाएंगे अगस्त्य नंदा! इस दिन से शुरू होगी शूटिंग

Thu, 14 Dec 2023 11:29 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Thu, 14 Dec 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
the archies star Agastya Nanda will play role of army officer in Sriram Raghavan film Ikkis
अगस्त्य नंदा, श्रीराम राघवन - फोटो : social media
'द आर्चीज' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अगस्त्य के हाथ 'द आर्चीज' के बाद एक और बड़ी फिल्म लग गई है। अगस्त्य निर्देशक श्रीराम राघवन की फिल्म 'इक्कीस' में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।  
विज्ञापन


जनवरी से शुरू होगी शूटिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रीराम राघवन की बहुप्रतीक्षित फिल्म में अगस्त्य मुख्य भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म 'इक्कीस' की शूटिंग जनवरी 2024 में शुरू की जाएगी। फिल्म का निर्माण दिनेश विजान कर रहे हैं। इस फिल्म में अगस्त्य के अलावा धर्मेंद्र भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Shreyas Talpade: श्रेयस को दिल का दौरा पड़ने की खबर की ये है असली सच्चाई, सेक्रेट्री ने अमर उजाला को बताया सच
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉडी लैंग्वेज निखारने में लगे अगस्त्य
रिपोर्ट्स की मानें तो, अगस्त्य 'द आर्चीज' के बाद से ही अरुण खेत्रपाल के किरदार के लिए अपनी बॉडी लैंग्वेज को निखारने में लगे हुए हैं। इसके लिए अभिनेता ने ट्रेनिंग के साथ कई अभिनय कार्यशालाओं में भाग लिया है। निर्देशक चाहते थे कि अगस्त्य युद्ध में शहीद हुए अरुण खेत्रपाल की भूमिका निभाएं। उन्हें लगता है कि अगस्त्य इस भूमिका में फिट बैठते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महीनों की तैयारी के बाद, श्रीराम और अगस्त्य अब 1971 के युद्ध की कहानी को बड़े पर्दे पर लाने की यात्रा शुरू करने के लिए तैयार हैं।

आर्मी ऑफिसर के किरदार में आएंगे नजर
श्रीराम राघवन की फिल्म की बात करें तो इस फिल्म की कहानी 1971 के युद्ध के ऐतिहासिक पलों को उजागर करेगी। इस फिल्म में अगस्त्य एक आर्मी ऑफिसर के किरदार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की कहानी में पिता-पुत्र के रिश्ते को भी दिखाया जाएगा। बता दें कि साल 2015 में आई फिल्म 'बदलापुर' की सफलता के बाद निर्माता दिनेश विजान के साथ श्रीराम राघवन का यह दूसरा सहयोग है।

यह भी पढ़ें: IF Trailer: रयान रेनॉल्ड्स की आईएफ का ट्रेलर रिलीज, बच्चों के काल्पनिक दोस्तों के जीवन से जुड़ी है कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed