फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shreyas Talpade heart attack truth secretary reveals the real reason to Amar Ujala know actor health update

Shreyas Talpade Heart Attack: श्रेयस तलपड़े को दिल का दौरा, एंजियोप्लास्टी के बाद हालत स्थिर, आईसीयू में भर्ती

Thu, 14 Dec 2023 11:12 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 14 Dec 2023 11:12 PM IST
सार

श्रेयस तलपड़े को दिल का दौरा पड़ा है। अभिनेता अंधेरी पश्चिम के बेलेव्यू अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है। 
 

विज्ञापन
Shreyas Talpade heart attack truth secretary reveals the real reason to Amar Ujala know actor health update
श्रेयस तलपड़े - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता श्रेयस तलपड़े को दिल का दौरा पड़ा है। गुरुवार को वह मुंबई में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग के बाद उनको अपनी तबीयत ठीक नहीं लगी और घर पहुंचने के साथ ही वह गिर पड़े। उनकी पत्नी दीप्ति ने उन्हें आनन-फानन में पास के अस्पताल में पहुंचाया, जहां एंजियोप्लास्टी के बाद उनकी हालत स्थिर है।

विज्ञापन

एंजियोप्लास्टी के बाद हालत स्थिर

अमर उजाला की टीम अभिनेता की खराब तबीयत की जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंची। जहां देर रात अस्पताल में मौजूद स्टाफ ने इसकी पुष्टि की और बताया कि वह फिलहाल आईसीयू में हैं और उनकी हालत स्थिर है। जानकारी के अनुसार, 'श्रेयस तलपड़े ने पूरे दिन शूटिंग की, वह बिल्कुल ठीक थे और सेट पर सभी के साथ मजाक कर रहे थे। उन्होंने ऐसे दृश्य भी शूट किए जिनमें थोड़ा एक्शन था। शूटिंग खत्म करने के बाद वह घर वापस गए और अपनी पत्नी से कहा कि वह असहज महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन


Animal Day 14 BO Collection: ‘एनिमल’ पौने पांच सौ करोड़ के पार, कायम है ‘गदर 2’ और ‘पठान’ पर बढ़त

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रेयस तलपड़े का स्वास्थ्य अपडेट 

जानकारी के मुताबिक, अभिनेता की पत्नी उन्हें अस्पताल ले जा रही थीं कि वह रास्ते में ही गिर गए। इसके बाद अस्पताल पहुंचने पर अभिनेता को दिल का दौरा पड़ने की पुष्टि हुई। तलपड़े की एंजियोप्लास्टी की गई, और फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं।  


Mahadev Betting Scam: महादेव बेटिंग एप स्कैम मामले में एसआईटी की जांच तेज, साहिल खान समेत तीन को भेजा गया समन

श्रेयस तलपड़े का फिल्मी करियर

श्रेयस तलपड़े को हिंदी और मराठी सिनेमा में उनके काम के लिए समीक्षकों और व्यावसायिक दोनों तरह से काफी सराहना मिली है। दो दशक लंबे करियर में तलपड़े ने 45 से ज्यादा फिल्में की हैं। 47 वर्षीय अभिनेता को आने वाले दिनों में वेलकम 3 यानी वेलकम टू द जंगल में देखा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed