फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Accidental Prime Minister trailer down in youtube trend

'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के ट्रेलर को लेकर इसलिए नाराज हुए अनुपम खेर, सामने आई ये वजह

Wed, 02 Jan 2019 03:58 PM IST
श्रद्धा चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रद्धा चतुर्वेदी Updated Wed, 02 Jan 2019 03:58 PM IST
विज्ञापन
The Accidental Prime Minister trailer down in youtube trend
फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है। - फोटो : file photo
अभिनेता अनुपम खेर की फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का ट्रेलर जबसे सामने आया काफी चर्चा में है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है। देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के कार्यकाल पर आधारित इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद कई राजनीतिक पार्टियों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं कांग्रेस ने 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' को बीजेपी का एजेंडा बताया। 
विज्ञापन


अब 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो इस फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर काफी नीचे या फिर खोजने पर मिल रहा है। इस बात की जानकारी फिल्म में मनमोहन सिंह का किरदार कर रहे अभिनेता अनुपम खेर ने भी ट्विटर के जरिए दी है। 
विज्ञापन


The Accidental Prime Minister trailer down in youtube trend
फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है। - फोटो : file photo
उन्होंने यूट्यूब को टैग करते हुए ट्वीट किया- 'डियर यूट्यूब, मुझे फोन और मैसेज आ रहे हैं कि देश के कई हिस्सों में यूट्यूब पर The Accidental Prime Minister trailer टाइप करने पर सर्च में कुछ नहीं दिख रहा है या फिर ट्रेलर 50वें स्थान पर है। हम नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहे थे। कृपया मदद करें।'' गौरतलब है कि अनुपम खेर को इस बात की जानकारी उनके फैंस द्वारा मिली थी। इसके बाद उन्होंने फैंस द्वारा मिले स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए यूट्यूब को अपनी शिकायत दर्ज की है।


गौरतलब है कि फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही महाराष्ट्र के कई कांग्रेस नेताओं ने फिल्म का विरोध किया है. मूवी पर गांधी परिवार की गलत छवि पेश करने का आरोप लग रहा है। फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' लेखक और मीडिया सलाहकार संजय बारू की किताब पर आधारित है। विजय रत्नाकर गुट्टे इन फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। यह फिल्म 11 जनवरी को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed