फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Accidental Prime Minister Gets Clearance In Pa

द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ को पाकिस्तान सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिली

Tue, 15 Jan 2019 03:45 PM IST
विजय जैन भाषा, मुंबई
भाषा, मुंबई Published by: विजय जैन Updated Tue, 15 Jan 2019 03:45 PM IST
विज्ञापन
The Accidental Prime Minister Gets Clearance In Pa
the accidental prime minister

पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद फिल्म “द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर” के वहां के सिनेमाघरों में रिलीज होने का रास्ता साफ हो गया है। फिल्म के निर्माता जयंतीलाल गड़ा ने बताया कि यह फिल्म पाकिस्तान में 18 जनवरी को रिलीज होगी। 

विज्ञापन

उन्होंने एक बयान में कहा, “पीईएन स्टूडियो को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारी अनूठी राजनीतिक फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ को हमारे पड़ोसी देश, पाकिस्तान से हरी झंडी मिल गई है। पाकिस्तानी सिनेप्रेमी इस फिल्म का लुत्फ उठा सकेंगे क्योंकि यह फिल्म वहां रिलीज होने के लिए तैयार है।” 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, “मैंने इमरान खान को बहादुर क्रिकेटर के तौर पर हमेशा से पसंद किया है और अब मैं एक प्रधानमंत्री के तौर पर भी उनका सम्मान करता हूं। हमारी फिल्म को मंजूरी देने के लिए मैं पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड के प्रमुख का भी आभारी हूं।” 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार रहे संजय बारू की इसी नाम की किताब पर आधारित है। फिल्म में अनुपम खेर सिंह के किरदार में हैं जबकि अक्षय खन्ना ने बारू का किरदार निभाया है। यह फिल्म भारत में 11 जनवरी को रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed