Neha Marda: 'बालिका वधू' फेम नेहा मर्दा की प्रेग्नेंसी में आए कॉम्प्लिकेशन्स? आनन-फानन में पहुंचीं अस्पताल
'बालिका वधू' से घर-घर मशहूर हुईं एक्ट्रेस नेहा मर्दा शादी के 10 साल बाद मां बनने वाली हैं। लेकिन उनकी प्रेग्नेंसी के आखिरी चरण में अचानक ही कुछ कॉम्प्लिकेशंस हो गईं, जिनके कारण एक्ट्रेस को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विस्तार
बालिका वधू फेम एक्ट्रेस नेहा मर्दा अस्पताल में भर्ती हैं। एक्ट्रेस की डिलीवरी डेट करीब है। एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी में कुछ कॉप्लीकेशन है जिसकी वजह से वो अस्पताल में एडमिट है। नेहा मर्दा या उनके परिवार की तरफ से अभी किसी तरह का कोई बयान नहीं आया है। लेकिन बताया जा रहा है कि अभी एक्ट्रेस को दो दिनों तक अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में रहना होगा।
मालूम हो की नेहा मर्दा शादी के 10 साल बाद मां बनने जा रही हैं। यह उनकी पहली प्रेग्नेंसी है, जिसे लेकर एक्ट्रेस काफी एक्साइटेड हैं। नेहा मर्दा ने कुछ महीने पहले ही इंस्टाग्राम पर फैन्स के साथ प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज शेयर की थी। नेहा मर्दा की प्रेग्नेंसी का आखिरी फेज चल रहा है और कुछ ही दिनों में वह गुड न्यूज देने वाली हैं। लेकिन इससे पहले ही कुछ कॉम्प्लिकेशन्स हो गईं औरे एक्ट्रेस को अस्पताल ले जाया गया। नेहा मर्दा ने 2012 में आयुष्मान अग्रवाल से शादी की थी।
बता दें कि नेहा ने साल 2005 में अपना पहला डेब्यू किया था। साथ रहेगा ऑल्वेज और घर एक सपना में पहली बार उन्होंने टीवी अपीरिएंस दिया था। इसके बाद, नेहा देवों के देव महादेव, डोली अरमानों की, पिया अलबेला, लाल इश्क जैसे शोज का भी हिस्सा रही थीं। लेकिन, शादी के बाद से एक्ट्रेस ने टीवी शोज से दूरी बना ली है।
यह भी पढ़ें: कपिल शर्मा के साथ फिर काम करेंगे सुनील ग्रोवर? बोले- पुछवालो...