फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tejas Actress Kangana Ranaut Visits Lord Krishna Nagri Dwarkadhish shared some Photos with Fans

Kangana Ranaut: द्वारिकाधीश दर्शन करने पहुंची कंगना रणौत, 'तेजस' की असफता के बाद अभिनेत्री का मन हुआ व्याकुल

Fri, 03 Nov 2023 12:51 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 03 Nov 2023 12:51 AM IST
सार

कंगना ने लिखा, 'कुछ दिनों से हृदय बहुत व्याकुल था, ऐसा मन हुआ कि द्वारिकाधीश के दर्शन करूं, श्री कृष्ण की इस दिव्य नगरी द्वारिका में आते ही, यहां की धूल मात्र के दर्शन से ऐसा लगा कि मेरी सारी चिन्तायें टूट कर मेरे कदमों में गिर गई हों।'

विज्ञापन
Tejas Actress Kangana Ranaut Visits Lord Krishna Nagri Dwarkadhish shared some Photos with Fans
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री कंगना रणौत इन दिनों अपनी फिल्म 'तेजस' को लेकर चर्चा में हैं। 27 अक्तूबर को रिलीज हुई कंगना की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर रही हैं। 'तेजस' को खास सफलता न मिलने के चलते अपने मन को शांत करने के लिए कंगना द्वारिकाधीश गईं हैं। कंगना ने हाल ही में इस दौरान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री गहरी सोच में डूबी हुई दिखाई दे रही हैं। 
विज्ञापन


द्वारिकाधीश दर्शन करने पहुंचीं कंगना
कंगना रणौत का मन फिल्म ‘तेजस’ के फ्लॉप होने के बाद काफी व्याकुल हो गया है। इस बात का अंदाजा अभिनेत्री की इन तस्वीरों को देखकर लग रहा है। उन्होंने अपने पोस्ट में भी मन शांत न होने की बात लिखी है। कंगना हाल ही में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करने के लिए उनकी नगरी द्वारिकाधीश पहुंचीं,  जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ साझा की हैं। 
विज्ञापन


Koffee With Karan 8: सनी देओल के बेटे राजवीर ने किया मजेदार खुलासा, कहा- पिता की इस बात से डर गए थे दोनों भाई
विज्ञापन
विज्ञापन


साड़ी में बेहद क्लासी लगीं कंगना
अभिनेत्री द्वारा साझा की गई तस्वीरों में वह भगवान श्री कृष्ण के दर्शन करके उनका आशीर्वाद ले रही हैं। इन तस्वीरों में कंगना बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक बार फिर साड़ी में कंगना रणौत का क्लासी लुक देखने को मिला है। भगवान कृष्ण के दर्शन के बाद कंगना ने किश्ती की सैर की। इस दौरान वह काफी गहरी सोच में डूबी हुई दिखाई दे रही हैं।  

View this post on Instagram

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)




तस्वीरें साझा कर लिखा ये कैप्शन
कंगना ने तस्वीरों को शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'कुछ दिनों से हृदय बहुत व्याकुल था, ऐसा मन हुआ कि द्वारिकाधीश के दर्शन करूं, श्री कृष्ण की इस दिव्य नगरी द्वारिका में आते ही, यहां की धूल मात्र के दर्शन से ऐसा लगा कि मेरी सारी चिन्तायें टूट कर मेरे कदमों में गिर गई हों। मेरा मन स्थिर हो गया और अनंत आनंद की अनुभूति हुई। हे द्वारिकाधीश इसी तरह अपनी कृपा बनाये रखना हरे कृष्णा।'

पिता संग स्पेशल बॉन्ड शेयर करती हैं ये हसीनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed