KGF Chapter 2: यश के साथ नजर आएंगे प्रभास, 'केजीएफ चैप्टर 2' में दिखेगा 'सालार' का पहला लुक
14 अप्रैल 2022 को केजीएफ चैप्टर 2 सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। सुपरस्टार यश अपनी फिल्म के साथ-साथ प्रभास के प्रशंसकों के लिए भी खुशखबरी लेकर आए हैं।
विस्तार
कन्नड़ के सुपरस्टार यश की फिल्म 'केजीएफ- चैप्टर 2' सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। रमजान के पवित्र महीने में रिलीज होने वाली इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक तरफ जहां मेकर्स 'केजीएफ चैप्टर 1' की सफलता और 'केजीएफ चैप्टर 2' के बज को देखते हुए यश की इस फिल्म को 'द कश्मीर फाइल्स' और 'आरआरआर' की ही तरह एक ब्लॉकबस्टर के रूप में देख रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ प्रोड्यूसर्स 'केजीएफ चैप्टर 2' के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म काे प्रमोट करने पर विचार कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रभास, यश की फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म 'सालार' को प्रमोट करने पर विचार कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक 'केजीएफ चैप्टर 2' के दौरान ही प्रभास की फिल्म 'सालार' का पहला लुक रिवील किया जाएगा। बता दें कि 'केजीएफ' के निर्देशक प्रशांत नील द्वारा निर्देशित 'सालार' इस फिल्म की शूटिंग अभी बाकी है।
दिलचस्प बात यह है कि 'साहो' (2019) का एक ऐसा ही इंट्रो टीज़र 'बाहुबली 2 - द कन्क्लूजन' (2017) के प्रिंट के साथ भी जोड़ा गया था। सूत्रों का कहना है कि 'सालार' के प्रोमो का लॉन्च भी 'साहो' की तरह ही होगा। टीजर के जरिए लोगों को फिल्म की भव्यता और पैमाने के बारे पता चलेगा। बता दें कि 'राधे श्याम' के फ्लॉप होने के बाद प्रभास पहले 'आदिपुरुष' और फिर 'सालार' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे।”
प्रभास के अलावा, सालार में श्रुति हसन भी मुख्य भूमिका में होंगी। बता दें कि यह फिल्म पहले महामारी के कारण और फिर प्रभास के घुटने की सर्जरी के कारण स्थगित होते चली गई और अंतत: अब यानी 14 अप्रैल 2022 को रिलीज होने जा रही है।